जया बच्चन ने उड़ाया ऐश्वर्या राय का मजाक ? वीडियो देख चौंक गए लोग, बोले- अरे ये क्या हो रहा है...

Aishwarya rai Viral Video: ऐश्वर्या राय एक बहुत ही बेहतरीन एक्ट्रेस और खूबसूरत मॉडल हैं। इसी के साथ ही वह बच्चन परिवार की बहू हैं और 13 साल की बेटी आराध्या की मां भी हैं। ऐश्वर्या अपनी सभी जिम्मेदारियां बखूबी निभाती दिखती हैं। इसीलिए वह फैन्स की फेवरेट भी हैं।
तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों थीं ऐश्वर्या
बीते समय ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की अफवाहें जमकर चर्चाओं में बनी हुई थीं। जिस वजह से बच्चन परिवार के बयान और कुछ पुराने वीडियो भी चर्चाओं में आ गए थे, लेकिन जब से ऐश्वर्या और अभिषेक को शादी के फंक्शन में, स्कूल एनुअल डे पर और वेकेशन पर जब साथ देखा तब फैन्स को लगा कि यह सिर्फ अफवाहें ही थीं। दोनों के बीच सब ठीक है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो
ऐश्वर्या राय बहुत ही पॉपुलर एक्ट्रेस हैं हजारों की संख्या में उनके फैन पेज हैं जिसपर आए दिनों कोई ना कोई नया पुराना वीडियो शेयर किया गया है। वहीं हाल ही में ऐश्वर्या राय का एक थ्रोबैक वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन ऐश्वर्या राय को अवॉर्ड देने के लिए बुलाती हैं।
उड़ा ऐश्वर्या राय का मजाक ?
ऐश्वर्या राय का यह वीडियो बहुत ही पुराना है। उस समय ऐश्वर्या जया बच्चन की बहू नहीं बनी थीं, लेकिन ऐश्वर्या को अवॉर्ड देने के लिए जया बच्चन और प्रीति जिंटा आई थीं। दोनों ने बहुत ही खूबसूरती से ऐश्वर्या को अवॉर्ड तो दिया लेकिन जैसे ही ऐश्वर्या ने स्पीच देना शुरू किया दोनों हंसने लगती हैं वहीं जया बच्चन उसी पेपर से अपनी हवा करने लगती हैं।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- जया बच्चन ने उड़ाया ऐश्वर्या राय का मजाक ? वीडियो देख चौंक गए फैन्स
यूजर्स के यूं आए रिएक्शन
यह नजारा ऐश्वर्या के फैन्स को कुछ खास पसंद नहीं आया। इस वीडियो पर जमकर फैन्स के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है इसे कहते हैं संस्कार। वहीं दूसरे ने कहा इसीलिए मुझे ऐश्वर्या पसंद है क्योंकि वो सिचुएशन को हैंडल करना जानती है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-अरे ये क्या हो रहा है। बेइज्जत करना शब्दों से ही नहीं होता है ऐसे एक्शन से भी होता है। जबकी उसने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड लिया है उसे बधाई दो।


Click it and Unblock the Notifications