फोटो खींचने पर फैंस पर फिर भड़की जया बच्चन, जाने क्या कहा!

जया बच्चन अक्सर फैंस या फोटोग्राफर्स पर अपनी नाराजगी जाहिर करती नजर आती हैं। दरअसल, जया बच्चन को अपनी तस्वीरें खिंचवाना पसंद नहीं है। यही कारण है कि उनके मना करने के बावजूद लोग फोटो खींचते हैं और यही बात उन्हें पसंद नहीं आती।
हाल ही में एक ऐसा वाक्या सामने आया है जिसमें जया बच्चन फोटो खींचने के लिए मना करती हुईं नजर आ रही है। जया बच्चन ने इंदौर एयरपोर्ट के कर्मचारियों से उनकी और बिग बी की तस्वीरों को क्लिक करते ही आपा खो दिया।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि जया बच्चन अपनी तस्वीरें ना खींचने की रिक्वेस्ट कर रही है। इस दौरान जया बच्चन ने कहा, "Do not click my pictures, don't you understand".
इंदौर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर, रिलायंस समूह के अधिकारियों ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का गर्मजोशी से स्वागत किया, इस दौरान हवाई अड्डे पर कर्मचारियों ने स्टार जोड़ी की तस्वीरें लेना शुरू कर दिया। स्टाफ के व्यवहार पर भड़कते हुए जया बच्चन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि 'ऐसे लोगों को नौकरी से निकाल देना चाहिए'।
दूसरी तरफ इस वीडियो में दिख रहा है कि सिक्योरिटी गार्ड और सुरक्षाकर्मी भी कैमरामैन और फोटोग्राफर्स से जबरन कैमरा बंद करने के लिए कह रहे हैं, साथ ही कह रहे हैं आपको पहले ही बता दिया गया था तस्वीरें ना लें।
यह वीडियो वरिंदर चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला है जो कि वेरीफाइड अकाउंट है। वरिंदर चावला को लगभग 1.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और उनके फॉलोअर्स में आलिया भट्ट, दीया मिर्जा, करण कुंद्रा, रणवीर सिंह, नीतू कपूर, करण जौहर, सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर जैसे सेलिब्रिटी भी शामिल हैं।
आपको बता दें, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन इंदौर में निपानिया स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के उद्घाटन के लिए आए है। इस घटना के बाद बिग बी और जया बच्चन निपानिया स्थित होटल चले गए। हालांकि अमिताभ और जया बच्चन के अलावा इस उद्घाटन समारोह में शामिल होने अनिल अंबानी और टीना अंबानी के अलावा कई और सेलेब्स भी शामिल होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











