आज उलटी पड़ गई जया बच्चन की कहानी, पैपराजी के सामने किया कुछ ऐसा, नहीं हुआ लोगों को यकीन!

jaya bachchan

जया बच्चन और पैपराजी के बीच काफी कुछ चलता रहता है। अक्सर देखा जाता है कि जया बच्चन गुस्से में रहती हैं और पैपराजी पर भड़क जाती हैँ। लेकिन इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी हैरान करने वाला है।

दरअसल इस वीडियो में आप देखेंगे कि जया बच्चन काफी अच्छे मूड में हैं और लगातार पैपराजी से मजाक भी कर रही है। जया बच्चन ने इस दौरान पोज देते हुए ये भी कहा है, ''देखो आज में स्माइल कर रही हूं।''

उनकी बगल में खड़ी एक महिला ने इसपर चुटकी लेते हुए कहा, ''मेरी वजह से।'' इसके बाद वीडियो आगे बढ़ा और जया बच्चन लगातार पैपराजी से बात करते रहे। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं।

क्या बोले लोग?

इस वीडियो को देखकर लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा है, ''स्माइल करके सबपे उपकार कर रही हो।'' एक ने लिखा, ''ये सब क्या देख लिया, ये हंसती भी हैँ।'' एक ने लिखा, ''लग रहा है अच्छे मूड में है।'' एक ने लिखा, ''सूरज किस दिशा से निकला है आज।'' एक ने लिखा, ''पैपराजी भी खूब बतिया रहे हैं।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैँ। ज्यादातर लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैँ। हालांकि जय बच्चन की तरफ से इसपर किसी तरह को कोई रिएक्शन नहीं आया है।

जानबूझकर होती हैं गुस्सा?

एक बार अभिनेत्री नीतू कपूर ने फिल्म निर्माता करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए चैट शो 'कॉफी विद करण' में खुलासा किया था। नीतू का पैपराजी के साथ अच्छा कनेक्शन है। उन्होंने जया के साथ पैपराजी के संबंधों पर खुल कर बात की है। नीतू कपूर ने कहा था, "बिल्कुल नहीं, वह बहुत प्यारी है। पैपराजी उनसे इतना डरते हैं, कि वह एंटर करती हैं और कहती हैं बस हो गया। मुझे लगता है कि वे भी अब इसको एन्जॉय करते हैं।"

Read more about: jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X