"जया बच्चन बॉलीवुड की सबसे प्यारी सास हैं"
Recommended Video

करण जौहर सबसे सफल फिल्म मेकर्स में से एक हैं लेकिन साथ ही करण जौहर बहुत ही अच्छे होस्ट भी हैं। अब करण जौहर आरजे भी बन चुके हैं।हाल में इश्क एफएम 104.8 पर करण जौहर का एपिसोड पूरी तरह पारिवारिक हस्तेक्षेप और परेशान करने वाले व्हाट्सएप ग्रुप के बारे में है।
मजेदार बातों के दौरान जब करण जौहर से बॉलीवुड की खडूस सास के बारे में पूछा गया तो करण जौहर ने किसी का भी नाम लेने से इंकार कर दिया। लेकिन बाद में उन्हें एक खास स्थिति दिया गया जिसमें कहा गया कि "अगर बॉलीवुड एक परिवार होता तो कौन सबसे ज्यादा प्यारी सास होती।" इसपर बिना समय लिए उन्होंने जया बच्चन का
नाम लिया।

करण जौहर से जब बॉलीवुड की आइडियल बहू के बारे में पूछा गया तो करण जौहर ने बिना समय लिए दीपिका पादुकोण का नाम लिया। आपको बता दें कि करण जौहर और जया बच्चन साथ में कभी खुशी कभी गम में काम कर चुके हैं। जया बच्चन करण जौहर को अपने बेटे की तरह प्यार करती हैं।
जया बच्चन के बेबाक अंदाज से सभी वाकिफ हैं। सभी जानते हैं कि जया बच्चन को जो सही लगता है वो वही बोलती हैं। करण जौहर पहले भी कई बार जया बच्चन की तारीफ कर चुके हैं। दीपिका पादुकोण की भी तारीफ करते हुए करण जौहर ने कहा कि "दीपिका पादुकोण पद्मावत में बहुत ही खूबसूरत लगी हैं। संजय लीला भंसाली की विजुअलाइज करने की खूबसूरती देश में किसी और की नहीं है। "


Click it and Unblock the Notifications