'जया बच्चन को जैसा दिखाया जाता है वो इसका 1 प्रतिशत भी नहीं हैं..' मशहूर एक्ट्रेस ने खोला राज

Anjali Anand on Jaya Bachchan: जया बच्चन अक्सर अपने गुस्से को लेकर ट्रोल होती हैं। उनको सबसे खड़ूस महिला होने का खिताब भी लोग देते हैं लेकिन अभिनेत्री अंजलि राघव ने कुछ ऐसा दावा किया है जो कि हैरान करने वाला है।
अंजलि ने जया बच्चन के दूसरे नेचर को लेकर रोशनी डाली है और कहा है कि जो दिखता है वो इसका 1 प्रतिशत भी नहीं हैं। इन दोनों ने करण जौहर की 2023 में रिलीज़ होने वाली फ़िल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" में साथ काम किया था और काफी पसंद की गईं थीं।
इस फिल्म में अंजलि ने रणवीर सिंह की बहन गायत्री "गोलू" रंधावा का किरदार निभाया था। हालांकि जया बच्चन इस फिल्म में रणवीर सिंह की दादी बनी थी।
जया बच्चन को लेकर बोलीं अंजलि आनंद
अंजलि ने हाल ही में filygyan से बात करते हुए जया बच्चन को लेकर एक चौकाने वाला राज खोला। उनका कहना था, "वह एक दादी हैं, अपनी पोती के साथ घूम रही हैं कोई मोबाइल लेकर आता वह नहीं जानती कि उसके पिता कैसे दिखते हैं... वे सड़कों पर नहीं चलते हैं; वो अपने घरों में रहते हैं, कारों में घूमते हैं और काम होने के बाद वो आराम करते हैं। जब मैं भूखी थी, तो उन्होंने मुझे खाना खिलाया। फिल्म के सीन्स के बीच उन्होने काफी हंसाया।'' इसके अलावा जया को लेकर अंजलि ने कहा कि, ''वह वाकई बहुत मज़ेदार इंसान हैं। आते ही सबसे पहले सबकी टांग खींचने लगती हैं। और वह सबसे मज़ेदार बातें भी कहती हैं। लोग उन्हें जैसा दिखाते हैं, वह उसका एक प्रतिशत भी नहीं हैं... बिल्कुल नहीं।'' इससे इतना तय है कि जया बच्चन का चेहरा सबको दिखता है उससे वो काफी अलग हैं।
इस बयान के सामने आने के बाद लोग काफी हैरान हैं और जया को लेकर बातें कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि अंजलि आनंद के इस खुलासे के बाद दिग्गज अभिनेत्री क्या कहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications