जया बच्चन फैशन शो में इस यंग एक्टर को देख हुईं इतनी खुश, स्टेज पर गईं और गले लगा लिया

अबू जानी और संदीप खोसला के फैशन शो के दौरान, उनकी बेहद खास दोस्त जया बच्चन किसी को देखकर इतना खुश हुईं कि स्टेज पर गईं और उसे गले से लगा लिया। ये एक नए एक्टर हैं जिन्हें देखकर जया बच्चन बेहद खुश हुईं।

अब इंटरनेट पर इस एक्टर को गले लगाते जया बच्चन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं लेकिन कोई पहचान नहीं पा रहा है कि आखिर ये एक्टर है कौन। अब अगर हिंट देना हो तो ये एक्टर, हाल ही में अपना डेब्यू कर चुका है।

थोड़ी और हिंट दें तो ये एक्टर एक स्टार किड है और इनके पिता को उनकी बेहतरीन कला के लिए जाना जाता है। अभी भी मुश्किल लग रहा है? तो लीजिए जनाब ये राज़ हम आपके लिए खोल देते हैं।

jaya-bachchan-hugs-a-new-age-actor-at-a-fashion-show-and-keeps-the-internet-guessing

दरअसल, ये नए एक्टर हैं मीज़ान जाफरी। जावेद जाफरी के बेटे। और जया बच्चन की नवासी, नव्या नवेली नंदा के बेस्ट फ्रेंड या बेहद खास दोस्त। इंटरनेट और गपशप गली की मानें तो मीज़ान और नव्या एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं।

हाल ही में मीज़ान ने संजय लीला भंसाली प्रोडक्शन्स के बैनर तले, संजय लीला भंसाली की भांजी और उनकी बहन बेला सहगल की बेटी शरमीन सहगल के साथ अपना फिल्म डेब्यू किया। फिल्म का नाम था मलाल।

गौरतलब है कि मीज़ान के डेब्यू से पहले उनके और नव्या की तस्वीरें मीडिया में काफी वायरल थीं। कई बार तो नव्या के साथ जाते - आते समय मीज़ान को अपना मुंह छिपाना पड़ा था। वैसे स्टार किड्स के कई खास दोस्तों को मीडिया में अक्सर उनके कुछ ज़्यादा ही खास दोस्त कहे जाते हैं -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X