दुर्गा पंडाल में काजोल को देख जया बच्चन ने लगाया गले, दोनों के हंसी- ठहाके देख लोग बोले-कभी खुद की बहू को भी..

हर साल की तरह इस साल भी मुखर्जी फैमिली दुर्गा पंडाल में नजर आती है। जिसमें तमाम सितारों को भी साथ देखा जाता है। बता दें कि इस बार भी इस पंडाल में तमाम नामी सेलिब्रिटी देखने को मिलीं। वहीं जया बच्चन आज सप्तमी के मौके पर दुर्गा मां के दर्शन करने पहुंचीं। सफेद सिल्क की साड़ी में सिंपल लुक में जया बच्चन नजर आईं। जया बच्चन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। कभी जया बच्चन काजोल के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं तो कभी जया बच्चन देवी मां के दर्शन करती दिखती हैं।
काजोल को देखते ही खुशी से झूम उठीं जया बच्चन
बता दें कि जया बच्चन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि जया बच्चन और काजोल जैसे ही दुर्गा पंडाल में एक दूसरे को देखती हैं दोनों एक दूसरे को कसके गले से लगा लेती हैं। जहां अक्सर जया बच्चन कम एक्सप्रेशन के साथ नजर आती हैं। वहीं काजोल को देखते ही जया बच्चन के एक्सप्रेशन बदल जाते हैं। जया बच्चन खुशी से फूले नहीं समाती हैं। वह काजोल को कसके गले से लगा लेती हैं। कभी दोनों इमोशनल होती दिखती हैं तो कभी हंसी ठहाके लगाती नजर आती हैं। दोनों का ऐसा बॉन्ड देख लोगों ने कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी है।
दोनों के बॉन्ड को देख लोगों के यूं आए कमेंट्स
दोनों के इस स्पेशल बॉन्ड को देख जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दोनों का एक ही नेचर है इसीलिए दोनों की काफी अच्छी बन रही है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-कभी अपनी बहू के साथ भी इस तरह से पेश आओ। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसा लगा रहा है कि मैं कभी खुशी कभी गम को दोबारा देख रहा हूं। दोनों सास बहू की जोड़ी जम रही है। बता दें कि इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications