'जया बच्चन ने पाला है, इससे ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते..' श्वेता बच्चन पर भड़के लोग, नव्या के लिए कही ऐसी बात?

Shweta Bachchan Navya Nanda Video- श्वेता बच्चन भी कभी कभी अपनी मां जया बच्चन की तरह बात करती हैं। अनुशासन के चक्कर में वो कई बार कुछ ऐसा बोल जाती हैं जो कि शायद बाहर लोगों को पसंद नहीं आता है।
इस वक्त भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें श्वेता ने खुले तौर पर नव्या नवेली नंदा के मुंह पर बोल दिया है कि वो उनकी दोस्त नहीं है। इसके बाद लोग हैरान हैं और इनकी तुलना जया बच्चन से कर रहे हैं। इस दौरान मां-बेटी एक पॉडकास्ट का हिस्सा बनी थी और उनसे कई तरह के सवाल किए जा रहे थे।
दोस्त नहीं, मां हूं..
किसी सवाल को लेकर बात हो रही थी और नव्या ने कहा, ''उनको पसंद नहीं है कि मैं उनको अपनी दोस्त कहूं।'' श्वेता ने कहा, ''मैं इसको बड़ा ही हास्यास्पद मानती हूं क्योंकि मैं उसकी दोस्त नहीं बल्कि मां हूं। वो अपनी मां को सबकुछ नहीं बताने वाली है। लेकिन मैं खुशकिस्मत हूं जो भी वो मुझे बताती है।''
इसके बाद ये वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस दौरान श्वेता और नव्या दोनों काफी खुश हैं लेकिन साफ समझ में आ रहा है कि नव्या अपनी मां से और क्लोज होना चाहती हैं। अमिताभ बच्चन की नातिन भी एक पॉडकास्ट चलाती हैं जिसमें कुछ समय पहले जया बच्चन, श्वेता बच्चन गेस्ट बनकर पहुंचे थे।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
श्वेता और नव्या के इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''ये कैसा माँ-बेटी का रिश्ता है... मेरी माँ ने हमें माँ की तरह पाला है और वो हमारी सबसे अच्छी दोस्त हैं, इसमें कोई शक नहीं, और मैं भी वही हूँ और आगे भी रहूँगी।'' एक ने लिखा, ''उसका पालन-पोषण जया ने किया है, इससे अधिक की उम्मीद नहीं की जा सकती।'' एक ने लिखा, ''रेड फ्लैग।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











