'औरतों का बुर्का उठा उठाकर..' Jaya Bachchan हुईं आग बबूला, पोती और बेटी का नाम लेते हुए लगाई लताड़!

Jaya Bachchan

Jaya Bachchan Viral Video- जया बच्चन अपने गुस्सैल स्वभाव को लेकर काफी मशहूर हैं और अक्सर देखा जाता है कि वो मीडिया पर ही भड़कती रहती हैं। लेकिन अब उनका एक वीडियो सीधा पार्लियामेंट से वायरल हो रहा है जिसमें वो मोदी सरकार पर आग बबूला होती हुई नजर आ रही हैं।

इस दौरान वो महिलाओं के सम्मान की बात कर रही थीं और बुर्का उठाने वाली हरकत पर भड़कती नजर आ रही है। उन्होने सीधे तौर पर अपनी बेटी और पोती का नाम लेते हुए विपक्ष पर हमला बोला है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान बुर्का पहनकर आने वाली महिलाओं के बुर्के हटा हटाकर उनके चेहरे देखे गए थे और इसी को लेकर जया बच्चन भड़की हुईं थीं।

क्या बोलीं जया?

जया बच्चन ने कहा, ''मेरी शादी जहां हुई है वहां बहन कोई नहीं है लेकिन वहां महिलाओं का सम्मान बराबर किया गया जिस वजह से आज मैं यहां हूं। मेरी पहली संतान लड़की है, मेरी पहली पोती लड़की है, मेरी पहली पोती लड़की है। क्या होता है जब सारी महिलाओं के साथ व्यवहार एक जैसा नहीं होता है। यूपी के इलेक्शन में जब महिलाएं लाइन में खड़ीं थीं तो उनके बुर्के को उठा उठाकर उनकी पहचान देखी जा रही थी। ये पूरी तरह से उल्लंघन है। यही बात दिल्ली में हुई, अगर आपने बुर्का नहीं पहना है तो कोई जांच नहीं, अगर आपने पहना है तो आपको देखा जाएगा कि आप महिला हैं या नहीं।''

जया बच्चन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही लोग पहली बार उनकी तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जया बच्चन एक अच्छी और समझदार महिला है। सभी का कहना है कि इस स्पीच के लिए उनका सम्मान होना चाहिए। फिलहाल आप देखिए ये पुराना वीडियो जो कि अब वायरल आग की तरह हो रहा है...

Read more about: jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X