Manipur वीडियो पर Jaya Bachchan का फूटा गुस्सा, बोलीं- 'पूरा वीडियो नहीं देख पाई शर्म आ गई'

jaya bachchan, manipur

मणिपुर में जो भी हुआ है वो किसी भी सभ्य समाज की परिभाषा नहीं हो सकती है और इन लोगों के झुंड ने ऐसा किया है उनको किसी तरह से इंसानों की श्रेणी में तो बिल्कुल नहीं रख सकते हैं।

जी हां, मणिपुर में आदिवासी महिलाओं को नग्न घुमाने और उनके साथ छेड़छाड़ करने का वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद बवाल हो गया है और इन लोगों के साथ साथ सरकार को भी घेर रहे हैं। इस मामले में अब अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन का भी बयान सामने आया है और उन्होने मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की निंदा करते हुए अपना गुस्सा व्यक्त किया है।

जया बच्चन ने का कहना था कि उनको शर्म आ रही है और ये काफी निंदनीय है। इस दौरान वो एएनआई से बात कर रही थीं। उनका कहना था, "मुझे बहुत बुरा लगा, मैं पूरा वीडियो नहीं देख सकी। मुझे शर्म आ रही थी। यह मई में हुआ था, लेकिन अब वायरल हो गया है।

लेकिन, किसी ने भी सहानुभूति में एक भी शब्द नहीं कहा है। ये महिलाओं की सुरक्षा के बारे में है। लेकिन आप ऐसी बातें कहते हैं जैसे हमने एक पैनल के लिए 50 प्रतिशत महिलाओं को चुना है।'' उन्होंने आगे कहा, "यह हाथी के दांत की तरह है।''

इसके बाद वीडियो वायरल हो रहा है और लोगों का गुस्सा इस वीडियो पर फूटा हुआ है। ऐसा पहली बार नहीं है कि जया बच्चन ने किसी मामले में अपनी राय रखी हो बल्कि अक्सर वो बुरे कामों को लेकर बात करती रहती हैं।

मणिपुर में जिन महिलाओं के साथ ये हुआ है वो कुकी समाज की महिलाएं हैं और जया बच्चन के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के काफी सितारे इसपर अपनी बात कहते हुए विरोध जता चुके हैं। सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी इसको निंदनीय बताया था और कहा था कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

More from Filmibeat

Read more about: jaya bachchan manipur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X