अमिताभ बच्चन को कैंसर है क्या, ये पूछने पर जया ने मीडिया की ली खबर

वैसे जया बच्चन मीडिया के सामने पहले भी कई बार अपनी नाराजगी जाहिर करते देखी गयी हैं। कभी उनकी बहू को कई ऐश कह देता है तो जया उन्हें टोक देती हैं। फिर अपने पति को लेकर इस तरह की बातों को भला जया कैसे सहेंगी। आपको बता दें कि ये सवाल तब उठा जब पिछले कुछ दिनों से ये खबर मीडिया में आई कि पिछले कुछ समय से अमिताभ बच्चन डॉक्टर जयंत एस बार्व की क्लीनिक में हर महीने चक्कर लगाते हैं। कुछ सूत्रों के अनुसार अमिताभ बच्चन की रिपोर्ट्स के अनुसार वो इंटेस्टाइन एलमेंट से पीड़ित हैं। और यह कैंसर की निशानी हो सकती है। लेकिन इस बारे में डॉक्टर या बच्चन परिवार ने किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अमिताभ बच्चन डॉक्टर जयंत की देख रेख में कुछ प्रिकॉशन्स ले रहे हैं।
अमिताभ बच्चन जिन्हें सकुशल देखने के लिए उनके फैन्स हर रोज दुआएं मांगते हैं उन्हें लेकर इस तरह की खबर आई तो वाकई सभी काफी परेशान थे और ऐसे में जया बच्चन जब मीडिया के सामने आईं तो सभी ने जया से ये सवाल पूछ लिया। जया के रिएक्शन ने सभी को काफी हैरान किया लेकिन अमिताभ के फैन्स का कहना है कि जया ने तो सिर्फ कॉलर पकड़ा। असल में उन्हें तो उस शख्स को मारना चाहिए था। आखिर अमिताभ को लेकर इस तरह की बता उसने की कैसे।


Click it and Unblock the Notifications