राज्यसभा में इस नाम को सुनते ही जया बच्चन का फूटा गुस्सा, बोलीं- आपको अमिताभ का मतलब पता है...

सपा सांसद जया बच्चन आए दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। फिलहाल तो इन दिनों उनके राज्यसभा के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। जहां वह अपने नाम को सुनकर भड़क जाती हैं। जी हां, दरअसल राज्यसभा में जब सभापति जया बच्चन को बुलाते हैं तो वह 'श्रीमती जया अभिताभ बच्चन' कहकर बुलाते हैं। क्योंकि उन्होंने यही नाम ऑफिशियली दर्ज करवाया है। पहले भी जया बच्चन अपने नाम के साथ अमिताभ का नाम जोड़ने पर उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह पर नाराज होती नजर आई थीं। वहीं एक बार फिर खुद का नाम श्रीमती जया अमिताभ बच्चन सुन वह भड़क गई हैं।
बीते दिन राज्यसभा की बैठक में जगदीप धनखड़ सभापति थे। उन्होंने भी जया बच्चन को 'श्रीमती जया अमिताभ बच्चन' कहकर पुकारा। इतना सुनते ही जया बच्चन भड़क गईं। वह अपने नाम पर सवाल उठातीं उससे पहले ही जगदीप धनखड़ ने कायदे और नियमों के बारे में बताया। जया बच्चन उनसे कहती हैं कि आपको अमिताभ का मतलब पता है। इसपर सभापति कहते हैं कि बदल लीजिए, बदलवा दूंगा। जगदीप धनखड़ ने आगे कहा कि आपको उसी नाम से बुलाया जाएगा जो इलेक्शन सर्टिफिकेट में है।
What’s wrong with Jaya Bachchan?
— BALA (@erbmjha) August 5, 2024
On one hand, she says she is very proud of her husband; on the other hand, she has a problem with the Speaker calling her by her full name—the name she provided herself. Glad that Jagdeep Dhankhar ji taught her a lesson. pic.twitter.com/SCwRSAvH4N
लेकिन इसके बाद जया बच्चन उनसे अजीबोंगरीब डिमांड करती हैं। जैसे ही जया बच्चन से सप्लिमेंट्री सवाल पूछने को कहा और मनोहर लाल खट्टर से जवाब देने को कहा तब जया बच्चन कहती हैं कि इनके नाम के आगे भी इनकी पत्नी का नाम लगा दें। इस पर सभा पति कहते हैं कि उन्होंने खुद को भी कई बार डॉ. सुदेश पति के तौर पर किया है। वहीं मनोहर लाल खट्टर कहते हैं कि वह सुझाव दे रही हैं कि अपने साथ पत्नी का नाम जोड़ने के लिए समस्या यह है कि अगर मैं ऐसा करना चाहूं तो ऐसा करने के लिए मुझे दूसरे जन्म का इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि जया बच्चन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर लोग जया बच्चन को ट्रोल करते नजर आ रहे है।


Click it and Unblock the Notifications











