'जया बच्चन को अमिताभ बच्चन का शरीर तो मिल गया, लेकिन प्यार रेखा के पास...' इस शख्स ने दिखा दिया जया को आईना

Nazia Elahi on Jaya Bachchan Rekha- अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने भले ही शादी की है लेकिन अक्सर उनका नाम रेखा के साथ लिया जाता है। इसके पीछे दोनों का भूतकाल है और एक वक्त दोनों एक दूसरे को डेट किया करते थे।
हालांकि किसी कारणवश वो हमसफर नहीं बन पाए और अमिताभ बच्चन ने जया भादुड़ी को चुन लिया था। लेकिन आए दिन कोई ना कोई दोनों का नाम लेता रहता है। अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नाजिया इलाही खान का कहना है कि जया बच्चन ने भले ही अमिताभ बच्चन से शादी की है लेकिन रेखा...उनका या बयान तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या बोलीं नाजिया इलाही खान
हर मामले में अपनी बेबाक राय रखने वाली नाजिया इलाही खान ने रेखा, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को लेकर बयान दिया है। उन्होने कहा, ''कनेक्शन जया बच्चन का बंगाल से भी है, शाखा पॉला भी नहीं पहनती हैं। क्या एक्सेप्ट कर ली हैं कि पुराना जीवन अमिताभ बच्चन के साथ गुजारने के बाद भी शरीर तो उनको अमिताभ बच्चन का मिला पर एहसास, जज्जबात, प्यार.. वो तो रेखा के पास ही रह गया।''
नाजिया के इस वीडियो के सामने आते ही ये आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि वो सच बोल रही हैं तो कोई कह रहा है कि बकवास कर रही है। नाजिया इलाही खान ने इसके पहले भी कई तरह के बयान बच्चन परिवार और खासकर जया बच्चन को लेकर दिए हैं।
हालांकि नाजिया के इस बयान पर जया बच्चन की तरफ से किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जया बच्चन भी काफी मुखर हैं लेकिन इस तरह से वो सोशल मीडिया पर कभी सामने नहीं आती हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि एक पॉडकास्ट से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications