ऐश्वर्या राय से तकरार की खबरों के बीच जया बच्चन ने दिया रिलेशनशिप पर ज्ञान, बोलीं- 'ऐसे लोगों से नफरत है...'

बच्चन परिवार कुछ समय से अपने घर की स्थिति और उछल पुथल को लेकर चर्चा में है। खबरें थीं कि जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच सबकुछ सही नहीं है और इसी वजह से अभिषेक बच्चन और ऐश के बीच तकरार हो रही है।
लेकिन खबरों के बीच जया बच्चन को रिलेशनशिप पर ज्ञान देते हुए देखा है। जी हां, जया इस दौरान अपनी नवासी नव्या नवेली नंदा से बात कर रही थीं। नव्या एक लाइव स्ट्रीमिंग शो चलाती हैं। इस दौरान नव्या ने नानी से आम तौर इस्तेमाल होने वाले शब्द रेड फ्लैग के बारे में पूछा था।
जया बच्चन ने इसके बाद रिलेशनशिप को लेकर अपनी राय दी। सांसद और अभिनेत्री जया ने बोलीं- "बुरा व्यवहार मेरे लिए एक रिश्ते को लेकर रेड फ्लैग होगा। मुझे ऐसे लोगों से शख्त नफरत है जो कि 'तू' या 'तुम' कहते हैं। क्या आपने कभी मुझे अपने नाना को 'तुम' कहते हुए सुना है? ये ऐसा है जैसे आप किसी का अपमान कर रहे हैं।''
इस दौरान श्वेता बच्चन ने भी रिलेशनशिप पर चुटकी लेते हुए कहा, ''मेरे हिसाब से रिश्ते में हिंसा नहीं होनी चाहिए। ना तो फिजिकल हिंसा होनी चाहिए और ना ही शब्दों की। दोनों में से कोई एक अगर कुछ ऐसा कहता है, जिससे दूसरे को तकलीफ होती है तो उसे ये बात कह देनी चाहिए। अगर सामने वाला माफी मांगता है तो झगड़े को ज्यादा ना बढाएं।''
सिंगल महिला और पुरुष पर भी हुई बात
श्वेता बच्चन ने इस दौरान इन पुरुष और महिलाओं को लेकर भी बात रखी है जो कि सिंगल हैं। श्वेता का कहना था, "हमार समाझ इस तरह का है कि अगर पुरुष अकेले रह रहा है तो वो ठीक है, लेकिन ये महिलाओं के लिए बिल्कुल आसान नहीं है। इसलिए शादी करने में किसी तरह की कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहिए।
बच्चे भी तभी पैदा करें जब आप भावनात्मक और आर्थिक रूप से इसके लिए तैयार हों।" इसके अलावा जया बच्चन ने कहा, ''इस वक्त कई ऐसे कपल हैं जो कि बच्चे नहीं पैदा करते हैं, एक तरह से ये ठीक भी है।'' तीनों की ये बातचीत तेजी से वायरल हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications