इस बीमारी की वजह से जया बच्चन को आता है इतना गुस्सा, बेटी श्वेता बच्चन ने किया खुलासा

Jaya bachchan

Jaya bachchan gets angry due to this disease: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन (Jaya Bachchan) का आज 77वां जन्मदिन हैं। जया बच्चन ने फिल्म 'गुड्डी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह शोले, बावर्ची, अभिमान, दिल दीवाना, कोरा कागज, सिलसिला, कभी खुशी कभी गम जैसे तमाम और नामी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

जया बच्चन की एक्टिंग के तो अमिताभ बच्चन भी फैन हैं। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी स्पीच के भी जमकर चर्चे होते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा तो उनके मीडिया को देख भड़कने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। उनसे मीडिया पर भड़कने वाले वीडियो को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।

फोटोग्राफर पर कई बार भड़क चुकी हैं जया बच्चन
जया बच्चन (Jaya Bachchan) किसी भी इवेंट में जाती हैं या किसी के घर पर जाती हैं तो वह दूरी बनाए रखना पसंद करती हैं। इतना ही नहीं अकसर पार्टियों में जब भी जया बच्चन नजर आई हैं वह पैपराजी पर भड़कती हुई ही नजर आती हैं। ऐसा एक बार नोटिस नहीं किया गया है बल्कि कई बार उनके वीडियो वायरल हुए हैं जहां जया बच्चन जमकर फोटोग्राफर पर भड़कती नजर आई हैं। उनके इस बर्ताव को देख हर कोई हैरान रह जाता है।

आखिर क्यों आता है जया बच्चन को इतना गुस्सा
जया बच्चन के इतने गुस्से का राज उनकी बेटी श्वेता ने खोला है। श्वेता बच्चन ने इसका खुलासा किया है कि आखिर क्यों वह भीड़ को देखकर गुस्सा करती हैं। कॉफी विद करन के शो में श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन ने बताया कि उनकी मां को एक बीमारी है जिस वजह से वह मीडिया, भीड़ और कैमरे को देखकर ऐसा बर्ताव करती हैं। श्वेता बताती हैं कि जया बच्चन को क्लॉस्टेरोफोबिया नाम की बीमारी है। यह एक प्रकार की मानसिक बीमारी है जिससे इंसान अचानक से भीड़ देखकर परेशान हो जाता है। कई मौकों पर ऐसा भी होता है कि उन्हें गुस्सा आ जाए। या वह बेहोश ही हो सकती हैं। ऐसा वह तब करती हैं कि जब वह अधिक भीड़भाड़ वाली जगह में हों। उनके साथ ऐसा मार्किट, लिफ्ट या फिसी फंक्शन में भी हो सकता है।

जया बच्चन को पसंद नहीं हैं ये चीजें
श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) बताती हैं कि मां को यह जरा भी पसंद नहीं है कि कोई उन्हें भीड़ वाली जगह पर ले जाए या फिर कोई उन्हें टच करने की कोशिश करे। जब कैमरे का फ्लैश उनकी आंखों पर पड़ता है तब वह परेशान हो जाती हैं। वह कहीं बाहर भी जाती हैं तो मीडिया उन्हें फॉलो करती है यह उन्हें पसंद नहीं आता।

करन जौहर की मां के जन्मदिन पर भी हुई थी ये घटना
दरअसल एक बार जया बच्चन करन जौहर की मां हीरू जौहर की जन्मदिन पर गई थीं वहीं एक पैपराजी ने जया बच्चन की तस्वीर खींच ली थी जिसे देखकर जया बच्चन पैपराजी पर काफी गुस्सा हुई थीं कि उसने बिना उनसे पूछे मोबाइल से उनकी तस्वीर कैसे खींच ली। कुछ देर तक तो जया बच्चन ने उस फोटोग्राफर को डांटा उसके बाद तो पैपराजी वहां से चला गया, लेकिन जया बच्चन फिर भी वहां खड़े होकर काफी देर तक गुस्सा करती रहीं थीं।

Read more about: jaya bachchan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X