फोटोग्राफर्स पर फिर भड़क गईं जया बच्चन- कहा, तुमलोगों को बिल्कुल तमीज नहीं है, देंखे VIDEO
जया बच्चन और फोटोग्राफर्स के लिए उनका गुस्सा कोई नई बात नहीं है। ऐसे कई वीडियोज सोशल मीडिया पर हैं, जहां जया बच्चन फोटोग्राफर्स या मीडिया को लताड़ते दिख रही हैं। हाल ही में जया बच्चन फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिता की शोक सभी में शामिल होने पहुंची थी। जहां से बाहर निकलते हुए फोटोग्राफर्स उनकी और श्वेता बच्चन की तस्वीर क्लिक करने लगे। फिर क्या था, जया बच्चन फोटोग्राफर्स पर बुरी तरह भड़क गईं और जमकर क्लास लगाई।
नीचे दिए वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन घर से बाहर आ रही हैं और वहां फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें ले रहे हैं। हालांकि सभी शांति से अपना काम कर रहे थे, बिना नाम लिये या चिल्लाए। लेकिन जया बच्चन उन्हें देखते ही भड़क गईं और कहा, ''ये क्या तरीका है.. आप लोगों को बिलकुल शर्म नहीं आती? क्या परिस्थिति है क्या माहौल है कुछ समझ आता है या नहीं.. कहीं भी शुरू हो जाते हैं आप लोग.. कल को अगर ऐसा आपके घर में हुआ तो मैं भी देखूंगी कि आप लोग कैसे रिएक्ट करते हो..''

इतने के बाद श्वेता बच्चन अपनी मां को लेकर गाड़ी में बैठकर चली जाती हैं। बहरहाल, जहां कुछ लोग जया बच्चन के गुस्से को सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों को कहना है कि फोटोग्राफर्स अपना काम शांति के साथ कर रहे थे.. ऐसे में उन्हें बुरा भला कहना गलत है..
View this post on InstagramA post shared by Voompla (@voompla) on
बता दें, कॉफी विद करण में श्वेता और अभिषेक बच्चन ने बताया था कि वो अपने-आस पास ज्यादा भीड़ बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं, इसीलिए उनको गुस्सा आ जाता है और सबको डांट देती हैं।


Click it and Unblock the Notifications