अपने जैसे से शादी करती तो वो वृंदावन मे होता और मै.. जया संग शादी अमिताभ की सबसे बड़ी गलती!

Jaya Bachchan On Amitabh Bachchan Marriage

Jaya Bachchan On Amitabh Bachchan Marriage: बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 52 साल हो चुके और आज भी कपल की बॉन्डिंग और रिलेशन किसी मिसाल से कम नहीं है। जया बच्चन और अमिताभ बच्चन दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को ग्लैमर और पब्लिक की नजरों से दूर ही रखना पसंद करते हैं। लेकिन अब हाल ही में जया बच्चन ने मुंबई में हुए वी द वीमेन इवेंट में एक पैनल डिस्कशन में हिस्सा लिया और इ दौरान उन्होंने पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ अपने रिलेशन पर खुलक बात की। बातचीत के दौरान जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे दोनों एक-दूसरे से बहुत अलग हैं।

जया बच्चन ने कहा, 'उनकी जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है, वह है उनका अनुशासन। मैं खुद अनुशासन को बहुत महत्व देती हूं और मैं एक बहुत स्ट्रिक्ट मां हूं।' अमिताभ बच्चन के बारे में बात करते हुए जया ने कहा, 'वह बोलते नहीं हैं। वह मेरी तरह अपनी राय खुलकर नहीं रखते हैं। वह उसे अपने भीतर ही रखते हैं, लेकिन वह जानते हैं कि अपनी बात कब और कैसे सही तरीके से पहुंचानी है, जो मैं नहीं जानती। यही फर्क है। उनकी पर्सनैलिटी अलग है, शायद इसलिए मैंने उनसे शादी की। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि अगर मैंने किसी अपने जैसा इंसान से शादी की होती? वह वृंदावन में होता और मैं कहीं और।'

​'वी द वीमेन' के साथ बातचीत में जब जया बच्चन से पूछा गया कि क्या शादी पर अमिताभ बच्चन की भी वही सोच है, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "मैंने उनसे पूछा नहीं। वो शायद कहें कि यह उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी, लेकिन मैं यह सुनना नहीं चाहती।" जया बच्चन ने माना कि भले ही आज शादी को लेकर उनकी राय अलग हो, लेकिन उन्हें अमिताभ बच्चन से पहली ही नजर में प्यार हो गया था। जब यह पूछा गया कि वह कौन-सा पल था, तो जया मुस्कुराईं और बोलीं कि वह एहसास बेहद खास और अनकहा था।

जया बच्चन और अमिताभ बच्चन ने 3 जून 1973 को शादी रचाई थी। उनके दो बच्चे हैं जिनके नाम श्वेता और अभिषेक बच्चन हैं। श्वेता ने बिजनेसमैन निखिल नंदा से शादी की. उनके दो बच्चे हैं- नव्या नंदा और अगस्त्य नंदा। अभिषेक बच्चन की शादी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से हुई है। उनकी एक बेटी है- आराध्या बच्चन।

बता दें कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें जंजीर, अभिमान, शोले, चुपके चुपके, मिली और सिलसिला शामिल हैं। शादी और बच्चों के जन्म के बाद जया बच्चन ने अपने परिवार पर ध्यान देने के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। उन्होंने 17 साल के लंबे ब्रेक के बाद 1998 में एक हजार चौरासी की मां फिल्म से अभिनय में वापसी की। पिछली बार वह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आई थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X