ड्रग्स पर भड़की जया बच्चन- लोग इसे गटर बुला रहे हैं, जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते है!
राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने मंगलवार को फिल्म इंडस्ट्री की खराब होती छवि का मुद्दा उठाया। मानसून सत्र के दूसरे दिन राज्यसभा में शून्यकाल में सरकार को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पक्ष में खडे़ होने की अपील की। ये सारा मामला तब उठा जब राज्यसभा में सत्र के पहले दिन रवि किशन ने ड्रग्स का गंभीर मुद्दा उठाया।
जया बच्चन ने रवि किशन का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। जया बच्चन ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाह पर भी ध्यान देने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ भड़काया जा रहा है। जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया और बनाया है। वे अब इसे गटर बुला रहे हैं। मैं इससे पूरी तरह असहमत हूं।


Click it and Unblock the Notifications