..................... Jaya Bachchan declares my relation with paparazi is zero, Ashok pandit angry give brutal reply - Hindi Filmibeat

जया बच्चन ने पैपराजी को कहा उल्टा-सीधा तो भड़के अशोक पंडित, बोले -आप पर यह शोभा नहीं देता...

By Filmibeat Desk
Jaya Bachchan

बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन ने हाल ही में एक इवेंट में अपना और पैपराजी का रिश्ता बताया। इस दौरान उन्होंने जो कुछ कहा उसे सुनकर मीडिया क्षेत्र में नई बहस छिड़ गई है। जया बच्चन का मीडिया को लेकर दिया गया बयान कई लोगों को पसंद नहीं आया ऐसे में हाल ही में फिल्ममेकर एवं सोशल एक्टिविस्ट अशोक पंडित ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

अशोक पंडित ने की जया बच्चन की आलोचना

अशोक पंडित ने कहा कि जया बच्चन जी का पपराज़ी के प्रति रवैया 'घमंडी अभिजात्य मानसिकता' को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कुछ पपराज़ी की आक्रामक कवरेज पर सवाल उठाना एक बात है, लेकिन पूरे पेशे को नीचा दिखाना और क्लासिस्ट टिप्पणियां करना एक सम्मानित सांसद और इंडस्ट्री की वरिष्ठ सदस्य के लिए शोभा नहीं देता।

पैपराजी मेहनत करते हैं...

पंडित ने आगे कहा कि पपराज़ी मेहनती पेशेवर हैं, जो अपना काम करते हैं और कई बार सितारों तथा उनके पीआर टीमों के बुलावे पर ही उनकी कवरेज के लिए पहुंचते हैं। 'अगर उन्हें पपराज़ी संस्कृति पर इतनी आपत्ति है तो बेहतर होगा कि पहले आत्मचिंतन करें, बजाय इसके कि वे इस तरह की गलत नाराज़गी दिखाएं,' उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गए हैं, जहां कई यूज़र्स ने पपराज़ी के कार्य को 'मीडिया इकोसिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा' बताते हुए जया बच्चन जी के बयान को अनुचित ठहराया है।

क्या कहा था जया बच्चन ने

एक इवेंट में जया बच्चन ने पैपराजी के लिए कुछ ऐसा कहा है जिस वजह से कई लोग को उनकी यह बात पसंद नहीं आई। जया बच्चन कहती हैं कि पैपराजी के लिए उनके मन में कोई सम्मान नहीं है। इतना ही नहीं जया बच्चन ने तो पैपराजी को चूहा तक कह दिया। जया बच्चन ने कहा कि पैपराजी मोबाइल लेकर किसी की भी प्राइवेसी में घुस सकते हैं। जया बच्चन ने उन सितारों की भी आलोचना की जो पैपराजी को एयरपोर्ट पर बुलाते हैं और तस्वीरें खिंचवाते हैं।

Read more about: jaya bachchan trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X