Stree 2 के गाने 'आज की रात' पर जया बच्चन ने किया ताबड़तोड़ डांस ? इस वीडियो ने मचा दी सोशल मीडिया पर सनसनी

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। हर कोई फिल्म की तारीफ करता थक नहीं रहा है। फिल्म का ताबड़तोड़ कलेक्शन देख आप अंदाजा लगा ही सकते हैं कि स्त्री 2 का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बता दें कि फिल्म की कहानी के साथ ही फिल्म के गानों ने भी फैन्स का दिल जीत लिया है। बता दें कि फिल्म में तमन्ना भाटिया का एक आइटम सॉन्ग था 'आज की रात' इस गाने को भी लोगों का भरपूर प्यार मिला है। सोशल मीडिया पर इस गाने पर जमकर रील्स बनाईं जा रही हैं। इससे आप अंदाजा तो लगा ही सकते हैं कि फैन्स इस गाने के दीवाने हो गए हैं।
वहीं हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन इसी गाने पर ताबड़तोड़ डांस करती दिख रही हैं। दरअसल यह जया बच्चन का एक डीपफेक वीडियो है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एआई की मदद से तमन्ना भाटिया के फेस को जया बच्चन के फेस से रिप्लेस कर दिया गया है और इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। बता दें कि जैसे ही यह वीडियो सामने आया है। इसे देखकर लोगों के होश उड़ गए।
बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जी हां, एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है। जया बच्चन तमन्ना भाटिया से भी अच्छा डांस करती हैं। तो वहीं दूसरे ने कहा इस तरह से वीडियो बना कर शेयर करना गलत है। आपको बता दें कि जब पिछली बार साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था तब अमिताभ बच्चन ने इसका विरोध किया था और डीपफेक वीडियो बनाने वालों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया था।


Click it and Unblock the Notifications











