..................... Jaya Bachchan crazy for Dharmendra Jaya Bachchan in front of hema malini accepts her love for dharmendra - Hindi Filmibeat

कम नहीं हैं जया बच्चन की आशिकी के किस्से, अमिताभ बच्चन के दोस्त के लिए हो गई थी पागल

Jaya Bachchan Crush On Dharmendra

Jaya Bachchan Crush On Dharmendra: जया बच्चन हमेशा से खुलकर बात करना पसंद करती हैं और आपको बता दें कि अपने इसी अंदाज के चलते वह फैन्स के दिलों पर राज करती हैं। जब भी वह बात करती है तो अमिताभ बच्चन के लिए उनका प्यार हमेशा छलकता हुआ नजर आता है। वैसे तो जया बच्चन और अमिताभ बच्चन ने साथ में कई फिल्मों में काम किया।

लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अमिताभ बच्चन से पहले बॉलीवुड में एक और ऐसा एक्टर था जिस पर जया बच्चन को क्रश था। इस बात का खुद जया बच्चन ने एक बार खुलासा किया था। दरअसल कॉफी विद करण के सीजन 2 में वह हेमा मालिनी के साथ पहुंची थी। यहां पर उन्होंने अपने पहले क्रश के बारे में बताया था।

दरअसल हेमा मालिनी के सामने ही कॉफी विद करण शो में जया बच्चन ने इस बात का खुलासा किया था कि उनका एक वक्त पर धर्मेंद्र पर क्रश हुआ करता था। इस पर उन्होंने कहा कि "मैं उनसे प्यार करती थी और इसीलिए मुझे बसंती का किरदार निभाना चाहिए था। जब मैं उनको पहली बार देखा तो मैं घबरा गई और सोफे के पीछे जाकर छुप गई।"

जया बच्चन ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "वह बहुत ही शानदार नजर आ रहे थे और मुझे आज भी याद है कि उन्होंने क्या पहना हुआ था। उन्होंने एक वाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। एक सफेद पेंट और सफेद शर्ट पहनी हुई थी। वह देखने में एकदम ग्रीक गॉड की तरह लग रहे थे।"

अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है और लगातार इस पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि यह सुनकर हेमा मालिनी अनकंफरटेबल हो गई है। एक अन्य यूजर लिखता है कि इसीलिए करण ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में जया बच्चन को धर्मेंद्र की पत्नी का रोल दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X