साड़ी, गहने, गजरा... सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में रेखा की तरह सज संवर कर पहुंची जया बच्चन
Jaya Bachchan Reached at Arjun Tendulkar wedding: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की सानिया चंडोक (Saaniaya Chandhok) संग शादी हो गई है। कपल ने हाल ही में पैपराजी को पोज भी दिया। दोनों के सिंपल और सादगी भरे अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया। इंटरनेट पर सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी छा गई है। बता दें कि अर्जुन की शादी में तमाम नामी हस्तियां शामिल हुई हैं। ना केवल क्रिकेट वर्ल्ड से बल्कि बॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड से भी कई हस्तियों को शादी अटेंड करते देखा गया।

सज-धजकर शादी में शामिल हुईं जया बच्चन
बता दें कि हाल ही में एक क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि जया बच्चन (Jaya Bachchan) पति अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ अर्जुन की शादी अटेंड करने पहुंची हैं। दोनों ही अमिताभ और जया क्रिम कलर के आउटफिट के साथ ट्यूनिंग सेट करते नजर आए। वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि जया बच्चन ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी के साथ हैवी नेकलेस, न्यूड मेकअप, बालों में भारी फूलों का गजरा लगाए एक दम रेखा जैसी सजी नजर आईं। इतना ही नहीं जहां अभी तक जया बच्चन को पैपराजी पर गुस्सा करते देखा गया वहीं पहली बार ऐसा हो रहा है जहां जया बच्चन ने पैपराजी को देखकर स्माइल पास की। जया बच्चन का यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है।
ये हस्तियां हुईं शादी में शामिल
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में एमएस धोनी उनकी पत्नी साक्षी, वेंकटेश प्रसाद, सुनील गावस्कर, आकाश चोपड़ा, पृथ्वी शाह, अनिल कुंबले, रवि शास्त्री, सुरेश रैना, राहुल द्रविड़, अजिंक्य रहाणे, जया बच्चन, अमिताभ बच्चन, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय समेत तमाम नामी हस्तियां शामिल हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











