'बसंती मुझे बनना चाहिए था, मैं धर्मेंद्र से प्यार करती थी..' हेमा मालिनी के सामने जया बच्चन का कुबूलनामा!

Jaya Bachchan Loved Dharmendra- एक वक्त था जब बॉलीवुड में अगर किसी हैंडसम हीरो की बात होती थी तो धर्मेंद्र के आगे कोई नहीं टिकता था। ये वो दौर था जब सभी हीरोइनों को धर्मेंद्र पर क्रश था।
लेकिन अब जो वीडियो जया बच्चन का सामने आया है वो आपके साथ साथ हेमा मालिनी को भी हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल जया बच्चन ने खुले तौर पर कहा है कि बसंती की रोल उनको मिलना चाहिए था क्योंकि वो धर्मेंद्र से प्यार करती थी।
इस दौरान उनके साथ हेमा मालिनी भी काउच पर मौजूद थी। वायरल हो रहा वीडियो करण जौहर के टॉक शो का है और ये काफी पुराना वीडियो है। इस दौरान हेमा मालिनी और जया बच्चन इस शो पर पहुंची थीं।
क्या बोलीं जया?
जया बच्चन कहती है, ''मुझे बसंती का रोल प्ले करना चाहिए था क्योंकि मैं धर्मेंद्र से प्यार करती थी। जब मैने उनको पहली बार देखा था तो मैं काफी नर्वस थी। शानदार दिख रहे थे और मुझे अभी भी याद है कि उन्होने क्या पहना था। उन्होने सफेद रंग की ड्रेस पहनी थी। सफेद शर्ट और ट्राउजर और वो किसी ग्रीक गॉड की तरह दिख रहे थे।'' ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब जया बच्चन ये बात कह रही थीं तब हेमा मालिनी उनको देखकर लगातार मुस्कुरा रही थीं।
क्या बोले लोग
वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''अगर अमिताभ बच्चन कह दे कि उनका क्रश रेखा थी।'' एक ने लिखा, हेमा मालिनी कहती हैं, ''शांत हो जाओ महिला, वह मेरे पति हैं!'' एक ने लिखा, ''उन सभी की शादी गलत लोगों से हुई है।'' एक ने लिखा, ''इसलिए वह शुरू से ऐसी नहीं थी।'' एक ने लिखा, ''अमिताभ बड़े हैंडसम आदमी हैं.. जया उनके सामने कुछ भी नहीं हैं।'' एक ने लिखा, ''मुझे लगता है कि वह वाकई धर्मेंद्र से प्रभावित हैं, तभी तो इतना हंसती हैं, वरना कभी नहीं हंसतीं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैँ। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह फैल रहा है..


Click it and Unblock the Notifications