कुणाल कामरा के सपोर्ट में उतरीं जया बच्चन! एकनाथ शिंदे पर तंज कसते हुए कहीं ये बातें...

Jaya Bachchan Support kunal kamra: स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। उनका हंसी मजाक का अंदाज लोगों को खास पसंद आता है, लेकिन फिलहाल तो वह अपने मजाक की वजह से परेशानी में आ गए हैं।
दरअसल कुणाल कामरा ने बिना नाम लिए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के ऊपर तंज कसा। जिसके बाद से राजनीति तेज हो गई। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने नेता के बारे में उल्टा बोलने पर कॉमेडियन के स्टूडियो को तहस नहस कर दिया। इतना ही नहीं MIDC थाने में कुणाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वहीं अब इस मामले पर एक्ट्रेस और राज्यसभा मेंबर जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने भी रिएक्ट किया है। ANI से बातचीत करते हुए जया बच्चन कहती हैं कि- अगर इस तरह बोलने पर पाबंदी लग जाएगी तो मीडिया वालों का क्या होगा। आप लोग वैसे भी बुरी हालत में है। आप लोगों के ऊपर पूरी तरह से प्रतिबंध है। अभी आपको कहेंगे कि यही न्यूज बोलिए और कुछ मत बोलिए। जया बच्चन का इंटरव्यू मत लीजिए। फ्रीडम ऑफ स्पीच कहां है ? फ्रीडम ऑफ एक्शन तभी होता है जब मारामारी होती है। विपक्ष वालों को मारो, महिलाओं का रेप करो, मर्डर करो और बचा क्या है। जया बच्चन ने आगे कहा कि- आपकी जो रियल पार्टी थी आप लोगों ने सत्ता के लिए उसे छोड़कर दूसरी पार्टी बना ली। वो बाबा साहेब ठाकरे का अपमान नहीं था ?
#WATCH | On Kunal Kamra row, SP MP Jaya Bachchan says, "...If there is restriction on speaking, what will become if you? You are anyway in a bad situation. There are restrictions on you. You would be told to speak just on this and nothing else, that do not interview Jaya… pic.twitter.com/GWpkNyEDHS
— ANI (@ANI) March 24, 2025
दरअसल रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कामरा कविता पढ़ रहे थे। जिसकी पहली लाइन थी 'ठाणे की रिक्शा चेहरे पर दाढ़ी, आंखों पर चश्मा हाय...' है। बता दें कि कुणाल कामरा ने यह दिल तो पागल है कि फिल्म की गाने की धुन पर बनाया था। जिसके बाद से ही आपत्तिजनक कमेंट्स आने शुरू हो गए थे और रविवार को जमकर तोड़फोड़ हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications