जया बच्चन ने ऐसी लड़कियों को बताया 'बेवकूफ', बोलीं- 'डेट पर जाकर खुद पैसे देने वालीं लड़कियां...'

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा एक पॉडकास्ट होस्ट करती हैँ। हाल ही में इस शो में उनकी नानी जया बच्चन पहुंची थीं। इस दौरान जो भी बातें हुईं वो काफी चर्चा में हैं। इस दैरान जया बच्चन डेट के दौरान लड़की की तरफ से पैसे पे करने को लेकर बात की।
उन्होने कुछ ऐसा कह डाला जो कि हैरान करने वाला हो सकता है। इस दौरान नव्या महिला सशक्तिकरण को लेकर बातें कर रही थीं। उन्होने कहा कि, ''जब अब इस वक्त किसी लड़की को डेट पर लेकर जाते हैं और आप पैसे देने लगते हैं तो वो नाराज हो जाएगी, क्योंकि अब वो खुद को आपके समान समझ रही है।''
हालांकि नव्या की इस बात को जया बच्चन पूरा नहीं होने देती हैं और टोंक देती हैं। जय बच्चन कहती हैं, ''ऐसी लड़कियां बेहद बेवकूफ होती हैं, लड़कों को ही पैसों का भुगतान करने देना चाहिए।'' इस बात को जया बच्चन तेजी से चिल्लाकर कहती हैं। अगर नव्या की बात करे तो वो बिल्कुल भी इस बात से एग्री नहीं करती हैं।
अगस्त्य नंदा की सोच थी कुछ ऐसी?
इस दौरान अगस्त्य नंदा भी मौजूद थे और उनका कहना था कि, ''ऐसा नहीं है कि मैं लड़का हूं तो मैं ही पैसे चुकाउंगा, अगर लड़की पैसे देना चाहती है और ऐसा करना उसको अच्छा लगता है तो वो दे सकती है।''
नव्या ने मां श्वेता और नानी जया से पूछा ये सवाल?
नव्या दोनों के दौर के पुरुषों को लेकर सवाल करती हैं, तब के और इस दौर के पुरुषों मे उनको क्या बदलाव नजर आता है? श्वेता बच्चन ने जवाब देते हुए कहा कि, ''मेरे समय में ऐसा कहा जाता था कि कि आदमियों को काफी स्ट्रॉंग होना चाहिए और शांत भी रहना चाहिए।
अगर आप किसी को डेट करना चाहती थीं तो इंतजार किया जाता था कि वही आपको प्रपोज करे आकर।'' इसपर जया बच्चन का भी रिएक्शन आया है कि वो भी चाहेंगी कि पुरुष पहले प्रपोज करें। बोलीं कि, अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो मुझे अजीब लगेगा।


Click it and Unblock the Notifications