फैन ने सेल्फी को कहा..गुस्सा हो गईं जया बच्चन..कहा कुछ ऐसा
जया बच्चन के बारे सभी जानते हैं कि उन्हें गुस्सा जल्दी आता है और वो इसपर काबू नहीं कर सकती हैं। अभी हाल में ईशा देओल की गोदभराई की रश्म में भी जया बच्चन ने पंडित को इसलिए डांट दिया क्योंकि वो पूजा की जगह सेल्फी पर ध्यान दे रहे थे।
इस बार जया बच्चन किसी प्रोग्राम से आ रही थीं और बाहर निकलने पर एक फैन ने उन्हें सेल्फी के लिए कहा और जया बच्चन को गुस्सा आ गया। जया बच्चन ने उसे डांटते हुए Stupid बोल कर आगे निकल गईं। जाहिर है उनका ये व्यवहार चौंकाने वाला था।
ये कोई नई बात नहीं है जब जया बच्चन किसी पर कैमरा के सामने गुस्सा हुई हों। पहले भी वो ऐश्वर्या राय को रिपोर्ट्स द्वारा ऐश बुलाने पर क्लास लगा चुकी हैं। इतना ही नहीं एक सेमिनार में भी बार बार तस्वीरें खिंचे जाने पर जया बच्चन ने छात्रोंं को डांट दिया था।
जया बच्चन के इस व्यवहार से सभी अवगत हैं। उनकी मंशा गलत नहीं होती इसलिए हमेशा उन्हें फैन्स का प्यार मिलते रहता है। वो हमेशा से ही ऐसी हैं। उन्हें जो सही लगता है वो वही करती हैं और जो बात उन्हें नहीं पसंद आती वो नहीं करती हैं


Click it and Unblock the Notifications