जया बच्चन ने मीडिया के सामने करिश्मा कपूर को कहा था बहू, ऐश्वर्या राय से विवादों के बीच वायरल हुआ वीडियो
Karisma Kapoor Jaya Bachchan Old Video: जया बच्चन और ऐश्वर्या बच्चन के बीच अक्सर विवादों की खबरें सामने आती हैं और कई साल से दोनों एक साथ नहीं नजर आईं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिषेक बच्चन की शादी पहले ऐश से नहीं बल्कि किसी और एक्ट्रेस से होने वाली थी।

जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री करिश्मा कपूर की जो कि पहले अभिषेक की पत्नी बनने वाली थीं और इसका आधिकारि ऐलान भी जया बच्चन की तरफ से भरी महफिल में कर दिया गया था। जी हां, इस वक्त ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।
मंच पर दिखा बच्चन परिवार
इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और अभिषेक बच्चन मंच पर दिख रहे हैं। अचानक जया बच्चन करिश्मा कपूर को बुलाती हैं और कहती हैं कि मेरी बहू। इसके बाद करिश्मा कपूर मंच पर आती हैं और जया बच्चन को हग करती हैं।
हालांकि किसी कारण की वजह से दोनों की शादी नहीं हो पाई और बाद में अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय के पति बने थे। शादी के कुछ समय तक सब ठीक था लेकिन बाद में परिवार के बीच विवादों की खबरें आईं और हालात ऐसे हैं कि ननद और सास के साथ ऐश बिल्कुल नहीं दिखती हैं। बात करें करिश्मा कपूर की तो वो उन्होने संजय कपूर को हमसफर बनाया था लेकिन कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया था। संजय फिलहाल इस दुनिया में नहीं है।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने कमेंट्स करना शुरु कर दिए। एक यूजर ने लिखा, ''फिर अगले दिन अपने मोहल्ले में ऐश्वर्या आई।'' एक ने लिखा, ''शायद करिश्मा की किस्मत अच्छी थी जो बच गई।'' एक ने लिखा, ''तो इसके बाद ऐसा क्या हुआ कि ये बहू किसी और की बन गई।'' एक ने लिखा, ''अच्छा हुआ खड़ूस सास से बच गई।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











