जब जया बच्चन का टूटा सब्र का बांध, बोलीं- अमिताभ मेरे साथ रोमांटिक नहीं हैं, हो सकता है गर्लफ्रेंड के साथ...

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी को कई साल हो चुके हैं। दोनों चाहें कितना भी बिजी क्यों ना हों दिन में एक बार साथ में समय जरूर बिताते हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की प्रेम कहानी 1971 में गुड्डी के सेट से शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों की लव स्टोरी एक नजर (1972) के सेट से शुरू हुई थी। दोनों ने अपने प्यार को कबूल किया और दोनों साथ आ गए, लेकिन बाद में लव ट्रायंगल भी देखा गया। जिससे जया खुश नहीं थीं। अमिताभ बच्चन और रेखा की कहानी भी काफी चर्चा में रही थी।
बता दें कि जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के किस्से आए दिनों चर्चाओं में रहते हैं। वहीं जया बच्चन का एक पुराना इंटरव्यू फिर सुर्खियों में है जब जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन को अनरोमांटिक कहा था। दरअसल Simi Garewal के फेमस चैट शो Rendezvous में जया बच्चन और अमिताभ बच्चन को बुलाया गया था। जहां जया से पूछा गया कि क्या अमिताभ बच्चन रोमांटिक हैं ?
जया ने जवाब देते हुए कहा कि मेरे साथ कभी रोमांटिक नहीं रहे। जब हम डेट कर रहे थे तब हम काफी कम बात कर पाते थे। यह हैरान कर देगा कि हम रोजाना बात नहीं करते थे। शादी के बाद भी अमिताभ बच्चन ज्यादा रोमांटिक नहीं रहे। हो सकता है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ज्यादा रोमांटिक हों। इसके बाद सिमी ग्रिवाल ने अमिताभ बच्चन की तरफ देखा और कहा कि आपने कभी उनसे बात नहीं की।
इस पर अमिताभ बच्चन कहते हैं कि मुझे यह समय की बर्बादी लगती है। इसके बाद तीनों हंसने लगते हैं। यह बात तो किसी से छिपी नहीं है कि रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर के चर्चे काफी पॉपुलर रहे हैं। जिस वजह से जया बच्चन काफी डिस्टर्ब रही थीं। उस दौरान दोनों के बीच काफी उतार चढ़ाव हुए, लेकिन दोनों का रिश्ता बना रहा। और आज भी दोनों एक मजबूत कपल के तौर पर देखे जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











