VIDEO: जया बच्चन ने राज्यसभा में मचाया बवाल, जया की ऐसी हरकत देख भड़के लोग बोले- सारी रेखा ही...

jaya bachchan

Jaya Bachchan Rajyasabha Angry Video: दिग्गज अदाकारा जया बच्चन अक्सर अपने गुस्सैल व्यवहार को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं। अब एक बार फिर से जया बच्चन का राज्यसभा से एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में जया बच्चन राज्यसभा में गुस्सा होती और हंगामा करती दिखाई दे रही हैं। इस बर्ताव के लिए जया बच्चन को सोशल मीडिया पर काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

जया बच्चन राज्यसभा सांसद हैं और अक्सर उनकी बेहतरीन स्पीच खूब तालियां बटोरती है लेकिन इस बार दिग्गज अदारा ने राज्यसभा में कुछ ऐसा कर दिया है जिसके कारण उनकी काफी आलोचना हो रही है। 12 फरवरी 2023 को एक ट्विटर यूजर ने हाल ही में राज्य सभा सत्र से दिग्गज अभिनेत्री का एक वीडियो साझा किया। वीडियो में जया बच्चन को माननीय उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति श्री जगदीप धाकड़ पर उंगली उठाते हुए देखा जा सकता है।

ये सब तब हुआ, जब सभापति सभी सदस्यों को अपनी सीट पर बैठने के लिए कह रहे थे। ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "जया बच्चन ने फिर अहंकार दिखाया और संसद में सभी मर्यादा की रेखा पार की #JayaBachchan।"

अपने इस तरह के व्यवहार के लिए जया एक बार फिर ट्रोल हो गई हैं। एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट में लिखा, "उन्हें अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "इस पागल बूढ़ी घमंडी महिला के मन में यूजर के लिए कोई सम्मान नहीं है...देखिए जिस तरह से वह अध्यक्ष पर उंगली उठा रही हैं...किसी भी पार्टी का कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं करता है।" एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "जब तक मर्यादा की रेखा रहेगी, तब तक जया जी उसे क्रॉस करती रहेंगी।" एक अन्य यूजर ने उन्हें 'शेमलेस लेडी' भी कहा।

वैसे, यह पहली बार नहीं है, जब जया को उनके ऐसे रवैये के लिए ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी जया बच्चन कई बार मीडियो और पैपराजी के साथ गुस्से भरा व्यवहार कर चुकी हैं।

Read more about: jaya bachchan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X