ऑप्रेशन सिंदूर पर भड़की जया- सिंदूर तो उजड़ गया जो मरे है, लोग बोले- तुम क्यो नही लगाती अमिताभ तो जिंदा हैं

Jaya Bachchan Operation Sindoor Viral Video

Jaya Bachchan Operation Sindoor Viral Video: बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन जब भी संसद में कुछ कहती है तो उसकी गूंज बाहर तक पहुंच ही जाती है। इस बार जया बच्चन ने संसद में ऑप्रेशन सिंदूर पर धावा बोला है। जया बच्चन का ये अंदाज और बयान लोगों को पसंद नहीं आ रहा है जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है और उनकी जमकर आलोचना हो रही है। जया बच्चन का इस दौरान का पूरा वीडियो भी वायरल है।

जया बच्चन ने चर्चा के दौरान पहलगाम की बैसरन घाटी में मारे गए 26 निर्दोष लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने पूछा कि जब पहलगाम आतंकी हमले में कई महिलाओं के सिंदूर उजड़ गए थे तो इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर क्यों रखा?

सत्ता पक्ष को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मैं आपको उन लेखकों के लिए धन्यवाद करती हूं, जिन्हें आपने नियुक्त किया। आप बड़े-बड़े नाम देते हैं। आपने इसका नाम सिंदूर क्यों रखा? सिंदूर तो उजाड़ दिया गया, जो लोग मारे गए उनकी पत्नियों का।"

सपा सांसद उस समय भड़क गईं जब सत्ता पक्ष के सांसदों ने भाषण देते समय टोका-टोकी की। उन्होंने कहा, "या तो आप बोलें या मैं बोलूंगी। जब आप बोलते हैं तो मैं बीच में नहीं बोलती। जब कोई महिला बोलती है तो मैं कभी भी बीच में नहीं बोलती। इसलिए कृपया अपनी जुबान पर काबू रखें।"

ऐसे में साथ में बैठीं शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज जया बच्चन को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि प्रियंका मुझे कंट्रोल करने की कोशिश मत करो।

जया बच्चन को इसके लिए नेटिजंस जमकर ट्रोल कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आज पता चला की अमिताभ के पास सिंदूर नही है।" अनिल राठौड़ नाम के यूजर ने कमेंट किया, "तेरा पति तो जिन्दा है फिर भी क्यों नहीं लगाती सिंदूर।" इतना ही नहीं एक कमेंट आया, "इनकी जगह रेखा जी को होना चाहिए था।"

More from Filmibeat

Read more about: jaya bachchan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X