..................... Jaya Bachchan blasts man for clicking her pic without permission, see video - Hindi Filmibeat

बिना परमिशन तस्वीर लेने पर फैन पर जमकर भड़कीं जया बच्चन, कहा- तमीज़ सीखो

जया बच्चन और उनका गुस्सा किसी से छिपा नहीं है। लेकिन फिर भी कुछ लोग बाज नहीं आते और फिर उन्हें जया बच्चन के गुस्से का सामना करना पड़ता है। हाल ही में करण जौहर की मां हीरू जौहर की बर्थडे पार्टी से जया बच्चन लौट रही थीं, जब कुछ लोगों ने अपने मोबाइल से उनकी तस्वीरें लेना शुरु कर दीं, वह भी बिना परमिशन। फिर क्या था, जया बच्चन ने उन लोगों की जमकर क्लास लगा दी।

नीचे दिए वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन होटल से बाहर आ रही हैं और वहां खड़े फैंस मोबाइल से उनकी तस्वीरें ले रहे हैं। यह देखकर जया बच्चन भड़क गईं और उन्होंने फैंस को बुलाकर जमकर डांट लगाई। उन्होंने कहा, तुमने फोटो लेते वक्त मुझसे पूछा.. बिना पूछे तस्वीर क्यों खींची.. तमीज सीखो..

Jaya Bachchan

जहां कुछ लोग जया बच्चन के गुस्से को जायज बता रहे हैं। वहीं, ज्यादातर लोगों का कहना है कि जया बच्चन को थोड़ा कूल रहना चाहिए। गौरतलब है कि यह सभी जानते हैं कि जया बच्चन को तस्वीरें खिंचाना बिल्कुल पसंद नहीं.. खासकर बिना परमिशन। इसके लिए वह कईं बार फोटोग्राफर्स पर भी बिगड़ चुकी हैं। कॉफी विद करण में श्रेता बच्चन ने भी कहा था कि- हां, मां को तस्वीरें खिंचाना पसंद नहीं, वह भीड़ देखकर परेशान हो जाती हैं।

बहरहाल, यहां देंखे वीडियो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X