बहू के साथ की ऐसी हरकत तो गुस्से से लाल हुईं जया बच्चन, इस एक्टर की लगाई डंडे से मार, देखते रह गए अमिताभ बच्चन

Jaya Bachchan

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन अपने काम के साथ ही अपने अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। वह 'गंगा देवी' फिल्म में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ नजर आए थे। बता दें कि निरहुआ को जैसे ही पता चला कि उनके साथ अमिताभ बच्चन बतौर को-स्टार के रूप में काम करेंगे यह सुनकर निरहुआ खुशी से फूले नहीं समाए। वहीं जैसे ही अमिताभ बच्चन को निरहुआ ने अपने सामने देखा उनकी बोलती ही बंद हो गई।

अमिताभ बच्चन के साथ काम करके काफी अच्छा लगा

सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में निरहुआ ने बताया कि अमिताभ बच्चन ने उनकी घबराहट पहचान ली थी और माहौल को नॉर्मल करने के लिए वह हंसी मजाक करने लगे थे। बता दें कि इसी फिल्म में जया बच्चन भी उनके साथ काम कर रही थीं, लेकिन जितना अच्छा एक्सपीरियंस उनका अमिताभ बच्चन के साथ काम करके हुए उतना ही अलग एक्सपीरियंस जया बच्चन के साथ काम करके हुए। दरअसल जया बच्चन ने सेट पर उन्हें इतना पीटा कि उन्हें चोट लग गई। निरहुआ ने कहा कि उनका नेचर काफी गुस्सैल है।

उन्होंने सच में लगा दी डंडे से मार

निरहुआ ने बताया कि एक सीन था जिसमें उन्हें अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी को मारना था और जया बच्चन उसमें उनकी मां के किरदार में नजर आ रही थीं। जया बच्चन को निरहुआ को डंडे से मारने की एक्टिंग करनी थी, लेकिन जया बच्चन ने डंडा उठाया और निरहुआ को बुरी तरह से मारना शुरू कर दिया। निरहुआ ने कहा कि वह काफी गुस्से में दिख रही थीं। उन्हें मुझे मारने की एक्टिंग करनी थी, लेकिन उन्होंने मुझे मच में मराना शुरू कर दिया। मुझे चोट लग रही थी मैंने उनसे कहा कि आप मुझे सच में क्यों मार रही हैं। तभी उन्होंने कहा कि तुमने मेरी बहू को मारा है इसलिए मैं मार रही हूं। तभी निरहुआ ने कहा कि अरे पर वो तो एक्टिंग थी ना, लेकिन आप तो सच में मुझे मार रही हैं। निरहुआ ने आगे कहा कि उस दिन मुझे काफी चोट लगी थी मुझे दर्द भी बहुत हुआ था, लेकिन फिर भी मैंने उनकी मार को प्रसाद के रूप में लिया था।

Read more about: jaya bachchan trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X