चुनिंदा लोग सरकार का निशानाः जया
सरकार अब फ़िल्म और राजनीती जगत की नामचीन हस्तियों को कर विभाग के जरिए निशाना बना रही है.
जया बच्चन जो की स.पा की राज्यसभा सदस्य हैं ने सरकार पर आरोप लगाया है उनके बेटे अभिषेक और बहु ऐश्वर्या की शादी में हुए खर्च का ब्योरा माँगा गया है.
उल्लेखनीय है की अभिषेक की शादी में ब्यूटी पार्लर और पुष्प सज्जा में हुए खर्च का ब्योरा टैक्स अधिकारियों द्वारा माँगा गया है. इतना ही नहीं उन्हें इस बात को लेकर लगातार परेशान किया जा रहा है.
जया बच्चन की इस बात का समर्थन शरद यादव और ब्रजभूषण तिवारी ने भी किया है. इन लोगों के अनुसार सरकार का ये रवैया कुछ चुने हुए लोगों के लिए है.


Click it and Unblock the Notifications