Jaya Bachchan का फिर फूटा गुस्सा! कैमरे के सामने उंगली दिखाकर बोलीं- 'चुप रहो, मुंह बंद रखो!'

Jaya Bachchan angry video

Jaya Bachchan angry video: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन एक बार फिर चर्चा में हैं। गुरुवार शाम (13 नवंबर) को मुंबई में हुए एक इवेंट में वह अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा के साथ पहुंचीं। लेकिन इवेंट के बाहर कुछ ऐसा हुआ कि जया बच्चन का गुस्सा एक बार फिर फोटोग्राफर्स पर फूट पड़ा।

जया बच्चन को आया गु्स्सा

दरअसल, जब जया और श्वेता इवेंट से बाहर निकल रही थीं, तो बाहर मौजूद पपराजी उनकी तस्वीरें लेने लगे। इस दौरान कुछ फोटोग्राफर्स ने कैजुअल बातें कीं, जो जया को बिल्कुल पसंद नहीं आईं। तभी उन्होंने रुककर कैमरे की तरफ देखा और नाराज लहजे में कहा- "चुप रहो, मुंह बंद रखो, फोटो लो, खत्म। फोटो लो लेकिन बदतमीजी मत करो, कमेंट्स मत करो।"

उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जया बच्चन काफी गुस्से में नजर आ रही हैं और कुछ देर तक कैमरे की तरफ देखती रहती हैं। बाद में श्वेता उन्हें शांत करती हैं और कार तक ले जाती हैं।

लोगों के रिएक्शन

सोशल मीडिया पर लोगों के इस पर मिले-जुले रिएक्शन आए हैं। कुछ लोगों ने कहा कि जया बच्चन सही हैं और सेलेब्रिटीज को भी प्राइवेसी का हक है। वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। एक यूजर ने लिखा- 'इसकी वीडियो ही क्यों लेते हो, इग्नोर करो, खुद समझ जाएगी।' दूसरे ने मजाक में कहा- 'मीडिया को जया बच्चन ही सुधार सकती हैं।' एक ने तंज कसा- 'जया जी हमेशा गुस्से में ही क्यों रहती हैं?'

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब जया बच्चन ने मीडिया पर नाराजगी जताई हो। वह पहले भी कई बार पैपराजी को मर्यादा में रहने की नसीहत दे चुकी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X