'मैं बहरी नहीं हूं..' जया बच्चन ने फिर लगाई पैपराजी की क्लास, लोग बोले- अमिताभ बच्चन ने कैसे झेला होगा..

Jaya Bachchan Angry on Media- जया बच्चन के वीडियोज सामने आकर आग की तरह वायरल होते हैं। अगर अमिताभ बच्चन को एंग्री यंग मैन कहा जाता है कि तो जया बच्चन का एंग्री वुमन का टैग दिया गया है। अक्सर किसी ना किसी पर भड़कती जया बच्चन का एक वीडियो फिर से सामने आया है।
इस वीडियो में जया बच्चन ने जो कुछ भी किया है वो लोगों को कमेंट्स करने पर मजबूर कर रहा है। फिर से जया बच्चन मीडिया पर भड़कती दिख रही है। किसी इवेंट पर पहुंची जया बच्चन के इस वीडियो को koimoi ने साझा किया है।
पैपराजी लगातार उनका नाम लेकर उनको बुला रहे हैं। इस दौरान जया बच्चन इरिटेट हो जाती हैं और कहती हैं, 'मैं बहरी नहीं हूं। आराम से बात करो।' इसके बाद पैपराजी हंसते हैं। हालांकि जाते जाते वो मीडिया को एक स्माइल देती हैं। उनके पीछे अभिषेक बच्चन भी हैं जो कि तस्वीर के लिए नहीं रुकते। इसके बाद लोग जया बच्चन को खरी खोटी सुना रहे हैं।
लोग कर रहे हैं ट्रोल
जया बच्चन के इस बर्ताव को लेकर लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं बुरी तरह से भड़के हुए हैं। एक ने लिखा है, ''ये अपने आप को समझती क्या है।'' एक ने लिखा, ''बच्चन साहब ने कैसे झेला इस औरत को 50 साल।'' एक ने लिखा, ''ये कहा की रानी महारानी है।'' एक ने लिखा, ''अमिताभ बच्चन ने क्या सोचकर इससे शादी की थी।''
एक ने लिखा, ''आप क्यों चाहते हैं कि वह आप सबके लिए पोज़ दे?? हमें उसका उदास चेहरा देखने में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है।'' एक ने लिखा, ''इस के उमर हो गई अब नरक में जाने की।'' एक ने लिखा, ''हमेशा चिढ़ी रहती है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि जया बच्चन का रिएक्शन नहीं आया है।
जया बच्चन का लुक
जया बच्चन इस वीडियो में काफी शानदार लुक में दिख रही हैं। उनको काफी कम इस तरह के अंदाज में देखा जाता है। बता दें कि जया बच्चन हाल ही में अपने जन्मदिन को लेकर खबरों का हिस्सा रहीं हैं। इसके पहले पारिवारिक झगड़े को लेकर लोगों ने जया बच्चन को ही गलत कहा था हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications