..................... Jaya bachchan angry on hearing smt Amitabh jaya bachchan, scolded on deputy speaker of rajya sabha - Hindi Filmibeat

संसद में अपना नाम 'श्रीमती जया अमिताभ बच्चन' सुन भड़कीं सांसद, बोलीं- अब महिलाएं अपने पति के नाम से...

Jaya Bachchan

Jaya Bachchan Viral Video: अभिनेत्री से राजनेता बनीं जया बच्चन आए दिनों अपने बेबाक अंदाज की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वह पैपराजी पर गुस्सा करती दिखती हैं तो कभी वह अपने स्टाइल की वजह से चर्चाओं में आ जाती हैं, लेकिन हाल ही में संसद की बैठक में कुछ ऐसा हुआ है जो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल संसद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि सोमवार को समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह पर भड़कती नजर आ रही हैं। इस बार जया बच्चन अपनी पहचान याद दिलाती नजर आ रही हैं।

क्या है पूरा मामला
सोमवार को संसद सत्र की बैठक में उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह ने जया बच्चन को 'श्रीमती जया अमिताभ बच्चन' कहकर पुकार दिया। इतना सुनते ही जया बच्चन भड़क जाती हैं। वह कहती हैं कि 'सर सिर्फ जया बच्चन बोलते तो भी काफी होता।' जया बच्चन के ऐसा बोलने पर उप सभापति कहते हैं कि 'यहां पूरा नाम लिखा था इसीलिए मैंने रिपीट किया।'

जया बच्चन हुईं नाराज
इसके बाद जया बच्चन कहती हैं कि 'ये जो नया चला है कि जो महिलाएं हैं वह अपने पति के नाम से जानी जाएंगी। उनका कोई अस्तित्व नहीं है।' इसके बाद जया बच्चन की बात को काटते हुए उप सभापति कहते हैं कि 'यहां दर्ज है इसलिए मैंने बुलाया' लेकिन फिर भी जया बच्चन नाराज होती हैं। वह कहती हैं कि 'उनकी कोई उपलब्धि नहीं है अपने में...' इसका जवाब देते हुए हरिवंश नारायण सिंह कहते हैं कि 'आपकी बहुत उपलब्धि है।'

वीडियो देख लोग कर रहे हैं टिप्पणियां

हालांकि इसके बाद जया बच्चन अपने राजनीतिक मुद्दे पर आती हैं। वह कोचिंग सेंटर वाले हादसे पर बात करती हैं, लेकिन बात दें कि जया बच्चन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग भी इस वीडियो पर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X