VIDEO: प्रेयर मीट में शामिल होने गई जया बच्चन को आया गुस्सा, बेटी श्वेता ने तुरंत गाड़ी में बैठाया

Jaya Bachchan Angry Video: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जया बच्चन उन एक्ट्रेसेस में हैं जिन्हे पैपराजी और स्पॉट कल्चर कम ही पसंद है। जया बच्चन अक्सर पैपराजी पर गुस्सा करती दिखाई देती हैं। अब एक बार फिर से कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। जया बच्चन फिल्म मेकर रोनो मुखर्जी की प्रेयर मीट में शामिल होने के लिए पहुंची थी जहां उन्होंने पैपराजी की खूब डांट लगाई।
जया बच्चन मंगलवार, 3 जून को रोनो मुखर्जी की प्रेयर मीट में शामिल होने उनके घर पहुंचीं। कई और फिल्म स्टार्स वहां पहुंचे थे। जया के साथ बेटी श्वेता बच्चन भी थीं। जब जया वापस जाने के लिए निकलीं, तो वहां पपाराजी को देख चिढ़ गईं और चिल्ला पड़ीं।
जया फोटोग्राफरों की मौजूदगी से चिढ़ गईं और तंज कसते हुए कहा, 'चलिए....आप लोग भी आइए साथ में। जा जाइए। बकवास सब...गंदे-गंदे सब।' श्वेता ने जैसे ही फिर जया को कार में बैठने में मदद की, वह फिर एक पपाराजी पर बरसीं, जो उन्हें रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहा था। जया उस पपाराजी पर भड़कीं और बोलीं, 'आओ, आप आ जाओ गाड़ी में।' देखते ही देखते जया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, और उस पर काफी कमेंट्स आने लगे।
रोनो मुखर्जी की प्रेयर मीट में काजोल, तनिषा मुखर्जी, अयान मुखर्जी समेत कई पारिवारिक सदस्यों के अलावा अमित कुमार और सलीम खान जैसे कई फिल्म सेलेब्स भी पहुंचे थे। रोनो मुखर्जी का 28 मई को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। रोनो का अंतिम संस्कार सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट में किया गया था, जहां बेटे सम्राट ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया।


Click it and Unblock the Notifications