एड शूट के दौरान कुछ इस अंदाज में नजर आए अमिताभ-जया..देखते रह जाएंगे आप
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन और दोनों बॉलीवुड के सबसे आइडल कपल में से एक हैं। दोनों जब भी साथ में नजर आते हैं तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो जाती है।दोनों साथ में एक एड शूट के दौरान नजर आए और उनकी तस्वीरें खुद अमिताभ बच्चन ने शेयर की।
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी ना सिर्फ ऑफ स्क्रीन लोगों की फेवरिट है बल्कि ऑन स्क्रीन भी ये जंजीर, अभिमान शोले सहित कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अमिताभ बच्चन ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कहा कि "पत्नी के साथ काम "पत्नी के साथ काम करने का समय, यह ज्वेलरी का एक विज्ञापन होगा, सावधान!! पत्नी के साथ शूटिंग"।

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बॉन्डिंग इन तस्वीरों में देखने लायक है। दोनों ही साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फैन्स को ये तस्वीर काफी अच्छी लग रही है।
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन साथ में आखिरी बाक कभी खुशी कभी गम में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद दोनों साथ में सिर्फ गेस्ट अपीयरेंस ही देते नजर आए। पिछले साल आई फिल्म की और का में भी दोनों साथ में गेस्ट अपीयरेंस में नजर आए थे और लोगों ने उन्हें पसंद किया था।


Click it and Unblock the Notifications

