'जया अमिताभ बच्चन' कहने पर फिर भड़क गईं Jaya Bachchan, स्पीकर से तीखी बहस, Video Viral

jaya bachchan

Jaya Bachchan Angry On Speaker- जया बच्चन एक बार फिर से जया अमिताभ बच्चन बुलाने पर सदन के स्पीकर पर भड़क गई हैं और उनका वीडियो बेहद चौकाने वाला है।

हालांकि इस बार सदन के स्पीकर भी काफी नाराज नजर आए और उनको कई बातें जया बच्चन को बोल डालीं। जी हां, वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्पीकर जगदीप धनखड़ ने जैसे ही जया अमिताभ बच्चन कहा वो नाराज हो गईं।

उनका कहना था कि वो कलाकार हैं और टोन समझती हैं। जिस टोन में आपने ये बात कही है वो स्वीकार्य नहीं है। इसके बाद स्पीकर भी विपक्ष के आरोपों पर भड़क गए और सदन की कुर्सी छोड़कर चले गए।

क्या था पूरा मामला

वीडियो की शुरुआत में स्पीकर जगदीप धनखड़ कहते हैं, ''सम्मानित मेंबर्स, जया अमिताभ बच्चन इस पॉइंट की आखिरी स्पीकर हैं, प्लीज मैम।'' इसके बाद जया बच्चन खड़ी होती हैं और कहती हैं, सर मैं जया अमिताभ बच्चन ये बोलना चाहती हूं, मैं कलाकार हूं, बॉडी लैंग्वेज समझती हूं, एक्सप्रेशन समझती हूं। और सर मुझे माफ करिएगा, आपका टोन जो है वो मुझे स्वीकार्य नहीं है। आप कुर्सी पर बैठे हो सकते हैं लेकिन हम सभी कलीग्स हैं सर।''

जगदीप धनखड़ ने दिया ये जवाब

जया बच्चन की बातें सुनकर स्पीकर जगदीप धनखड़ भी नाराज हो गए। उन्होने कहा, ''जया जी आप आप बैठ जाएं। मुझे स्कूली शिक्षा की आवश्यकता नहीं है। जया जी आपने बेहतरीन इज्जत कमाई है। एक एक्टर डायरेक्टर का सब्जेक्ट होता है। आपने वो नहीं देखा जो मैने यहां बैठकर देखा है। आप कोई भी होंगी, आप सेलिब्रिटी ही क्यों ना हों, आपको डेकोरम समझना होगा। ये कभी मत सोचिए कि बस आपकी ही इज्जत है।'' हालांकि ये पहली बार नहीं है जब इस तरह से जया बच्चन भड़की हैं। आप देखिए ये वीडियो...

Read more about: jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X