Jaya Bachchan- आरआरआर के गाने Natu Natu को मिले ऑस्कर को साउथ की जीत बताने पर भड़की अभिनेत्री!

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने इस वक्त धमाका किया हुआ है और लगातार चर्चा का विषय है। बता दें कि इस फिल्म के गाने नाटू नाटू ने ऑस्कर जीतकर लोगों के बीच एक खुशी की लहर पैदा करती है। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो आपको दुखी करने वाली है। दरअसल इस अवॉर्ड पर राजनीति शुरु हो गई है और राज्यसभा में कुछ ऐसा कहा गया जिससे जया बच्चन नाराज हो गईं और उन्होने खरी खोटी सुना डाली है।
दरअसल कुछ लोग इसको दक्षिण भारत की जीत बता रहे हैं। इस दौरान MDMK के नेता वाइको ने याद दिलाते हुए कहा कि एआर रहमान ने भी ऑस्कर जीता है और वो भी तमिलनाडु से हैं।
इसके बाद AIADMK नेता ने भी कहा कि, ''एलिफेंट व्हिसपर्स को ऊटी में शूट किया गया है, हमे गर्व है।'' हालांकि इसके बाद जया बच्चन ने जो बात कही वो चर्चा का विषय है।
उनका कहना था कि, "मैं बहुत खुश हूं और मुझे बहुत खुशी है कि हम इस देश के सबसे महत्वपूर्ण राजदूतों के बारे में चर्चा कर रहे हैं। और वे फिल्मी लोग हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कहां से हैं, दक्षिण से हों या पश्चिम से.. वे भारतीय हैं ... मैं यहां हमारी फिल्म बिरादरी के लिए गर्व और सम्मान के साथ खड़ा हूं, जिन्होंने कई बार इस देश का प्रतिनिधित्व किया है, जिन्होंने सत्यजीत रे से लेकर कई पुरस्कार जीते हैं।"
जया बच्चन का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि ज्यादातर लोग उनकी तारीफ ही कर रहे हैं और सभी का कहना है कि उन्होने जो कुछ भी कहा है वो पूरी तरह से सही है। जया बच्चन को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर इस तरह से मुखर होकर ही बात करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications