अपनी गुड्डी के साथ काम करना चाहते हैं बिग बी

अमिताभ ने कहा 'मैंने और जया ने कई फिल्में साथ की थीं इसलिए हमने फैसला किया कि अब हम और फिल्मों में साथ में काम नहीं करेंगे, लेकिन जब हमने इस विज्ञापन में काम किया तो हमें लगा कि हमें दोबारा फिल्म में साथ काम करना चाहिए।' अमिताभ और जया ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं।
अमिताभ और जया की जोड़ी ने जंजीर, अभिमान, शोले, चुपके चुपके, सिलसिला और गुड्डी फिल्मों में साथ में काम किया है। अमिताभ ने यह भी कहाकि जया के साथ काम करने का मौका पाने के लिए ज्वैलरी के इस ब्रांड के साथ जुड़ना एक मुख्य कारण है।


Click it and Unblock the Notifications











