..................... Amitabh is a big flirt: Jaya Bachchan | अमिताभ बहुत बड़े फ्लर्ट है: जया - Hindi Filmibeat

अमिताभ बहुत बड़े फ्लर्ट है: जया

By Staff

Jaya Bachchan
ह अभिनेत्री है, राजनीतिज्ञ है और एक सफल महिला है। अमिताभ बच्‍चन से उनकी शादी भले ही फूलों की सेज न रही हो लेकिन जया बच्‍चन को उनसे कोई शिकायत नही है। उनका कहना है कि वे अमित के हाथ की कठपुतली है।

फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप घोसला के साथ दिए गए एक इंटरव्‍यू में जया ने बताया कि किसी भी शादीशुदा दम्‍पति के लिए आदर, समझदारी और एक दूसरे का सम्‍मान करना बहुत जरूरी चीजें है।

जया और अमिताभ की शादी हुए 35 वर्ष हो चुके है। दोनो की शादी जल्‍दी में हुयी थी। जया ने बताया कि अमित की फिल्‍म जंजीर रिलीज होने वाली थी और हमने तय किया था कि अगर फिल्‍म चल जाती है तो हम लंदन में छुट्टियां बिताने जाएंगे पर अमित के घर वाले बिना शादी के किसी लड़की के साथ छुट्टियां बिताने के लिए तैयार नही थे इसलिए हमने शादी कर ली।

अमित से अपनी पहली मुलाकात के बारें में जया बताती है, '' मैनें अमित को पहली बार एक संस्‍था में देखा था। उन्‍हें देखकर अच्‍छा लगा मैंने अपने दोस्‍तों से कहा कि यह कुछ अलग है लेकिन मेरे दोस्‍तों ने कहा कि यह तो छड़ी की तरह दिखता है। वह बहुत पतले थे उनके पूरे चेहरे पर केवल आंखे ही दिखाई देती थी। मैं अपने दोस्‍तों से खूब लड़ी, शायद पहली मुलाकात में ही मैं उन्‍हें पसंद
करने लगी थी।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X