VIDEO: घर में खेल रहे थे छोटे-छोटे बच्चे, अचानक बेडरूम से पत्नी की नाइटी पहने इस हालत में निकला ये हीरो

बॉलीवुड के हैंडसम हंक हीरो और टीवी एंकर जय भानुशाली अपने चार्मिंग लुक को लेकर जाने जाते हैं। टीवी का सेट हो या फिल्मी स्क्रीन दोनों ही जगह अपने टैलेंट की चमक बिखेरने वाले जय भानुशाली सुर्खियां बटोरते रहते हैं। जय भानुशाली का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल है।
इस वीडियो में जय भानुशाली गुलाबी मैक्सी पहने घर में घूमते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं जैसे ही जय को उनके बच्चे इस अनोखी ड्रेस में देखते हैं, तो वे शर्मा से लाल होकर बाथरूम की तरफ दौड़ लगा देते हैं। जय का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
जय भानुशाली ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें जय भानुशाली ने कमेंट कर खुद इसके पीछे की वजह बताई है। जय भानुशाली ने इसी वीडियो के कमेंट में लिखा कि 'मैंने इस गुलाबी मैक्सी को इसलिए पहना है क्योंकि बेटी तारा मुझे ऐसे देखना चाहती थी। उसे खुश करने के लिए मैंने ये मैक्सी पहनी है। लेकिन अब लग रहा है कि मैंने इसे पोस्ट क्यों किया है। ये कितना एंबेरिसिंग है।'
जय भानुशाली इस वीडियो में कमरे से गुलाबी मैक्सी पहने निकलते हैं। सामने उनके बच्चे दिख जाते हैं। आते ही जय अपने बच्चों को हाई-फाई देते हैं और उनका चेहरा शर्म से लाल हो जाता है। इसके बाद जय भानुशाली सीधे बाथरूम की तरफ दौड़ लगा देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications