जय ने कहा संतोष का थप्पड़ नहीं खाना!
निर्देशक आनंद की फिल्म देसी कट्टे की शूटिंग शुरु हो चुकी है। देसी कट्टे में मुख्य भूमिका निभा रहे जय भानुशाली और संतोष शुक्ला को लेकर आजकल कुछ ज्यादा ही चर्चा हो रही है। खबर है कि देसी कट्टे फिल्म में एक दृष्य में संतोष शुक्ला को जय भानुशाली को थप्पड़ मारना था। संतोष शुक्ला जो सलमान खान के बेहद करीबी माने जाते हैं, ने जय भानुशाली को थप्पड़ मारने के इस दृष्य के लिए तो तुरंत हां कर दी लेकिन जब आनंद ने जय भानुशाली को इस बारे में बताया तो उन्होंने साफ मना कर दिया।
जय भानुशाली ने कहा कि वो ऐसा कोई दृष्य शूट नहीं करेंगे। हो सकता है कि जय को इस बात का बुरा लग रहा हो कि संतोष उन्हें थप्पड़ कैसे मार सकते हैं। निर्देशक आनंद से जब मीडिया ने इस खबर को लेकर पूछा तो आनंद ने कहा कि फिल्म में ऐसा सीन है लेकिन उस दृष्य में जय भानुशाली और संतोष शुक्ला के किरदारों को उनके बचपन के वक्त दिखाया गया है।
अब हो सकता है कि जय भानुशाली की वजह से आनंद को ऐसा करना पड़ा हो। खैर इस बात को लेकर देसी कट्टे आखिरकार सुर्खियों में तो आ गयी यही अच्छी बात है।


Click it and Unblock the Notifications












