दिलीप कुमार से मिलने अस्पताल पहुंचे जावेद अख्तर
लेखक जावेद अख्तर हाल ही में दिलीप कुमार से मिलने मुंबई के लीलावती अस्पताल में पहुंचे।
जाने-माने लेखक जावेद अख्तर हाल ही में दिलीप कुमार से मिलने मुंबई के लीलावती अस्पताल में पहुंचे। वहां जाकर उन्होंने दिलीप साब का हालचाल लिया। बता दें कि पिछले दिनों दिलीप कुमार को पैर में दर्द और सूजन की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी ने दिलीप कुमार और सायरा बानो के साथ अपने पति का एक फोटो ट्वीट किया। शबाना ने फोटो के कैप्शन में लिखा कि दुर्भाग्यवश मैं शहर में नहीं हूं, लेकिन जावेद ने सबसे महान दिलीप कुमार के प्रति मेरे गहरे सम्मान का इजहार उनके सामने किया।
"27 सालों से मैंने ये काम किया ही नहीं....आजतक!" - सलमान खान
आपको बता दें कि कल यानी 11 दिसंबर को अपना जन्मदिन अस्पताल में ही बेहद सादगीपूर्ण तरीके से मनाया था। दिलीप का ये 94वां जन्मदिन था।


Click it and Unblock the Notifications