Jawan Viral Video- आतिशबाजी, रैली और थिएटर में डांस.. शाहरुख खान की दीवानगी ने उड़ाए सबके होश!

jawan, shahrukh khan

शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज के बाद धमाका करने वाली थी इसको लेकर हर किसी को उम्मीद थी। लेकिन फैंस वास्तव में इतने पागल हैं ये किसी ने नहीं सोचा होगा। इस वक्त जो वीडियो थिएटर्स से सामने आ रहे हैं वो आपको हिला देने के लिए काफी हैं।

इस तरह का पागलपन और दीवानगी आपने शायद ही किसी स्टार के लिए पहले कभी देखी होगी। 7 सितंबर को सुब जब फिल्म रिलीज हुई तो धमाका हो गया और थिएटरों को स्टेडियम में तब्दील करने वाली जवान की दीवानगी नजर आई।

मुंबई के मशहूर गेयटी-गैलेक्सी थिएटर के बाहर ऐसा नजारा देखा गया जैसे लग रहा था कि किसी मैच को देखने के लिए लोग स्टेडियम आए हैं। भारी भीड़ शाहरुख और जवान की जय-जयकार करती नजर आई।

थिएटर के बाहर एक बड़ा कटआउट भी लगाया गया था। इसने जवान का जादू दिखाया है जो अभी शुरू हुआ है। इसके अलावा जिस तरह के वीडियो थिएटर्स के अंदर और बाहर से सामने आए हैं वो काफी धमाकेदार हैँ। आइए डालते हैं एक नजर..

झंडा लेकर चढ़ा फैन

एक फैन को इस वीडियो में एक दूसरे फैन के कंधे पर खड़े होकर झंडा फहराते देखा जा सकता है। ये फैन शाहरुख खान के पोस्टर की तरफ झंडा फहरा रहा है। थिएटर के बाहर से ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

गेट खुलने का इंतजार

मॉर्निंग शो का एक वीडियो ट्विटर पर सामने आया है जिसमें सैकड़ो फैंस थिएटर के गेट पर चिपके हुए खड़े हैं और गेट के खुलने का इंतजार कर हैं।

पोस्टर लेकर निकाला मार्च

शाहरुख खान के फैंस ने सुबह सुबह एक जवान का पोस्टर लेकर मार्च निकाला। इसको देखकर ऐसा लग रहा है जैसे किसी पार्टी ने चुनाव जीत लिए हों और समर्थन खुशी मना रहे हैं।

जमकर किया डांस

थिएटर के अंदर से वीडियो सामने आया है जिसमें शाहरुख खान के गाने जिंदा बंदा पर लगभग पूरा थिएटर डांस करता हुआ नजर आ रहा है। लोग कागज के टुकड़े उड़ा रहे हैं और खूब मस्ती कर रहे हैं।

आतिशबाजी

शादी और बारातों की तरह इस फिल्म की शुरुआत से पहले फैंस ने थिएटर के बाहर जमकर आतिशबाजी की है। इन वीडियोज को देखने के बाद लोग शॉक्ड हैं और जवान देखने के लिए बेचैन भी हैं।

Read more about: jawan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X