..................... Jawan Trailer: Shahrukh Khan's film trailer to drop in theatres with 'Mission: Impossible-Dead Reckoning' - Hindi Filmibeat

Jawan Trailer: टॉम क्रूज की फिल्म से जुड़ेगी शाहरुख खान की जवान, धमाकेदार ट्रेलर को लेकर आया अपडेट!

jawan-trailer-shahrukh-khan-film-trailer-to-drop-in-theatres-with-mission-impossible-dead-reckoning

Jawan Trailer: शाहरुख खान के 'पठान' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, सभी उन्हें अपकमिंग फिल्म 'जवान' में स्क्रीन्स पर देखने के लिए बेकरार हैं। खासकर इसीलिए भी क्योंकि इसका निर्देशन एटली कर रहे हैं और वो शाहरुख को जबरदस्त एक्शन अवतार में फैंस के सामने लाने वाले हैं।

जवान का एक टीजर लोगों के सामने आ चुका है, जिसे खूब प्यार मिला। वहीं, अब इसके ट्रेलर को लेकर चर्चा शुरु हो चुकी है। जवान से जुड़ी एक धमाकेदार अपडेट सामने आई है। बता दें, शाहरुख की इस फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर, सिनेमाघरों में "मिशन इम्पॉसिबल" की रिलीज के साथ जारी किया जाएगा। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

टॉम क्रूज की फिल्म के साथ जुड़ेगी शाहरुख की जवान

टॉम क्रूज स्टारर हॉलीवुड फिल्म "मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग" 12 जुलाई को भारत में रिलीज होने वाली है। लिहाजा, जल्द ही फैंस जवान को भी सिनेमाघरों में देख सकते हैं। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो, जवान अपने एक्शन और स्टंट सीन्स से फैंस को हैरान करने वाली है। इसके अलावा फिल्म में शाहरुख खान का ड्रामैटिक ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक होगा। बीते दिनों ही फिल्म अपने म्यूजिक राइट्स को लेकर चर्चा में आई थी। 'जवान' के म्यूजिक राइट्स को म्यूजिक लेबल टी-सीरीज़ ने ₹36 करोड़ के भारी डील के साथ खरीदा है। फिल्म ने इस जबरदस्त डील के साथ इंडस्ट्री में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं

जवान में शाहरुख के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा अहम किरदारों में हैं। दीपिका पादुकोण एक कैमियो में नजर आएंगी।

इस फिल्म को लेकर अटकलें और उत्साह तेज हो चुका है। बता दें, शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया हैं। इसका निर्माण शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और गौरी खान ने किया हैं।

Read more about: jawan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X