'जवान' का पर्दाफाड़ एक्शन से भरा ट्रेलर देखते ही फैंस की फटी रह गईं आंखें, सोशल मीडिया पर मची हाहाकार!

Jawan Trailer Twitter Reaction: शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जवान' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो ही गया और इसे देखकर फैंस खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं। इस ट्रेलर से पहले ही जनता की बहुत उम्मीदें थीं, मगर ये उन उम्मीदों से भी ज्यादा दमदार नजर आ रहा है और यही वजह है कि फैंस ने इसे सदी का ट्रेलर कह दिया।
जवान का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, फैंस ने तो सोशल मीडिया पर एक्टर की तारीफ करने के मामले में पीछे हट ही नहीं रहे हैं।'जवान' के ट्रेलर में वो पूरा विस्फोटक मसाला है जो बड़े पर्दे पर धमाका करने वाला है। कॉप के रोल में नजर आ रहीं नयनतारा भी बड़े पर्दे पर धुआंधार अवतार में एक्शन करने के लिए तैयार हैं। 'जवान' के ट्रेलर में सेतुपति और शाहरुख की टक्कर ऐसा माहौल बना रही है जिसे देखते हुए थिएटर्स में बैठे दर्शक के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
दिखने में शानदार और दिल जीतने वाला ट्रेलर एक शानदार सिनेमाई अनुभव का वादा करता है, जो "जवान" के लिए बड़े स्क्रीन पर पहली बार रिकॉर्ड बुक को फिर से लिखने के लिए प्लेटफॉर्म तैयार करता है। शाहरुख के साथ और भी लोगों का एक्शन काफी दमदार नजर आ रहा है।
7 सितंबर को सिनेमाघरों में "जवान" का अनुभव करने की प्रत्याशा अब तक के सबसे ज्यादा स्तर पर पहुंच गई है। इस तरह से एक न भूलने वाली सिनेमाई यात्रा के लिए तैयार हो जाइए! जवान' एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।
इस बीच आइए देखते हैं कि लोगों ने भी 'जवान' के ट्रेलर पर अपना क्या रिएक्शन दिया है-


Click it and Unblock the Notifications











