..................... मन्नत के बाहर फैंस की भगदड़ से ट्रैफिक जाम, शाहरुख खान की दीवानगी चौंका देगी Jawan- Stampede of fans and traffic jam outside Mannat, Shahrukh Khan's madness will surprise - Hindi Filmibeat

मन्नत के बाहर फैंस की भगदड़ से ट्रैफिक जाम, शाहरुख खान की दीवानगी चौंका देगी, Video

jawan, shahrukh khan

शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज होने के बाद उनकी फैन फॉलोविंग और भी ज्यादा हो गई है। आज कर जो लोग उनके एक्शन अवतार को नकारते थे वो आज मुरीद बने बैठे हैं। यही कारण है कि शाहरुख खान के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए मन्नत के बाहर कुछ भी कर देते हैं।

इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मन्नत के बाहर भगदड़ वाला माहौल है। आप देख सकते हैं कि फैंस दौड़ लगा रहे हैं और ट्रैफिक पूरी तरह से जाम है। बता दें कि ये सभी फैंस शाहरुख खान की एक झलक देखने के लिए पहुंचे थे।

जैसे ही उनको पता चला कि गाड़ी निकल रही है तो इस तरह का माहौल वहां देखने को मिला। पैपराजी पेज पर इस वीडियो को साझा किया गया है। इसके साथ एक कैप्शन लिखा गया है कि, ''फैंस अपने जवान की एक झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं।'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

एक ने लिखा है, ''बेरोजगारी।'' एक ने लिखा, ''बेकार जनता।'' एक का कहना है, भगवान'' जाने इस देश का क्या होगा।'' एक ने लिखा, ''मेरी समझ नही आता ये लोग इतने पागल क्यों हो जाते है इनको देखने के लिए अबे पैसे मिलते है क्या तुम्हें ये सब पागलपन्ती करने के।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

'जवान' स्टारकास्ट बात करें तो, इसमें बादशाह के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, संजय दत्त और अन्य कलाकार भी हैं। ये फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जो शाहरुख खान को पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाने वाली मूवी है।

पहली बार बड़े पर्दे पर एक्शन फिल्म जवान में शाहरुख खान और नयनतारा की जोड़ी दिखी है जिसको भर भरकर प्यार मिल रहा है। फिल्म को लेकर हर तरफ एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जिस तरह की सुनामी लाई है वो देखने लायक है।

Read more about: jawan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X