Jawan Song Zinda Banda: सान्या मल्होत्रा, प्रियमणि और 1000 फीमेल डांसर्स संग थिरके शाहरुख खान, सबसे महंगा गाना

Jawan Song Zinda Banda: आगामी फिल्म 'जवान' के साथ शाहरुख खान अपने फैंस को खूब सरप्राइज कर रहे हैं। जहां पहले एक्शन से भरपूर प्रीव्यू सामने आया। वहीं, अब फिल्म का पहला गाना रिलीज हो चुका है, जहां किंग खान जमकर थरकते नजर आ रहे हैं। फिल्म का पहला गाना 'जिंदा बंदा' जारी कर दिया गया है।
ये एक सेलिब्रेटरी ट्रैक है जिसे कंपोज किया है अनिरुद्ध रविचंद्र ने और उन्होंने ही इसे आवाज भी दी है। इस एनर्जेटिक गाने को शोबी ने कोरियोग्राफ किया है। वहीं बोल हैं इरशाद कामिल के।
बॉलीवुड का सबसे महंगा गाना
रिपोर्ट्स की मानें तो यह बॉलीवुड का आज तक का सबसे महंगा गाना है। इसे फिल्माने में 15 करोड़ का बजट लगाया गया है। गाने में चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर, मदुरै, मुंबई जैसे शहरों से डांसर्स को शामिल किया गया है। इस गाने की शूटिंग पांच दिनों तक चली थी। जिसमें शाहरुख खान की बेजोड़ एनर्जी और डांस मूव्स को 1000 से अधिक प्रतिभाशाली फीमेल डांसर्स के साथ दिखाया गया है। गानें में सान्या मल्होत्रा और प्रियमणि को भी देख सकते हैं।
शाहरुख खान के लिए पहली बार किया कंपोज
मंयूजिक कंपोजर अनिरुद्ध ने जवान के पहले गाने के लॉन्च के बाद अपना उत्साह जाहिर करते हुए कहा, "जिंदा बंदा मेरे दिल में एक खास जगह रखता है क्योंकि यह फिल्म के लिए मेरे द्वारा कंपोज किया गया पहला ट्रैक है। शाहरुख खान के लिए कंपोज किया गया ये मेरा पहला गाना है। जिनके नाम कई आइकॉनिक गाने हैं। मैं उनके स्टारडम के साथ न्याय करना चाहता था था। इतने प्रतिभाशाली कलाकारों और क्रू के साथ काम करना वास्तव में शानदार था। मुझे उम्मीद है कि लोग 'जवान' के म्यूजिक को उतना ही एंजॉय करेंगे जितना मुझे इसे बनाने में मजा आया।"
यह गाना हिंदी में (जिंदा बंदा), तमिल में (वंधा एडम), और तेलुगु में (धूम्मे धूलिपेला) टाइटल से उपलब्ध है। बता दें, यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











